Move to Jagran APP

Happy Lohri 2020: यहां 32 वर्षों से मन रही लोहड़ी, रांची नागरिक समिति शाम 6:30 बजे कर रहा आयोजन

Happy Lohri 2020 Shubh Muhurat Date and Time in Ranchi Jamshedpur Dhanbad Bokaro रांची नागरिक समिति की ओर से सोमवार को अपर बाजार में लोहड़ी पर्व का आयोजन किया जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 10:01 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 10:01 AM (IST)
Happy Lohri 2020: यहां 32 वर्षों से मन रही लोहड़ी, रांची नागरिक समिति शाम 6:30 बजे कर रहा आयोजन
Happy Lohri 2020: यहां 32 वर्षों से मन रही लोहड़ी, रांची नागरिक समिति शाम 6:30 बजे कर रहा आयोजन

रांची, जेएनएन। रांची नागरिक समिति की ओर से सोमवार को संध्या 6:30 बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड़ बड़ालाल स्ट्रीट, अपर बाजार में लोहड़ी पर्व का आयोजन किया जाएगा। समिति के सचिव संदीप नागपाल ने बताया कि  स्व.अशोक नागपाल रांची नागरिक समिति के बैनर तले गत 32 वर्षों से लोहड़ी पर्व का आयोजन हो रहा है।

loksabha election banner

कंवलजीत मिढ़ा बहावपुरी पंजाबी समाज के अध्यक्ष निर्वाचित

बहावलपुरी पंजाबी समाज का द्विवर्षीय (2020-22) चुनाव रविवार को गुरुनानक भवन, कृष्णा नगर कॉलोनी में हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली। एक अध्यक्ष पद और दो सहसचिव पदों के लिए चुनाव दो रंगों के बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ। समाज के 231 सदस्यों ने मतदान किया। मतों की गिनती शाम 5 बजे शुरू हुई और शाम को 6.30 बजे  परिणामों की घोषणा की गई। कवलजीत मिढ़ा 117 मत लाकर अध्यक्ष बने और राकेश बरेजा 166 मत और कामराज खत्री 145 मत लाकर सहसचिव चुने गए।

इसके अलावा अश्विनी सुखीजा सचिव, किशोरी पपनेजा और मुकेश बजाज उपाध्यक्ष, आशीष दुआ कोषाध्यक्ष और प्रमोद चुचरा सह-कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारियों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर बधाई दी। चुनाव परिणामों की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी देवराज खत्री और नारायण दास अरोड़ा ने की। मतगणना में मोहन लाल अरोड़ा ने चुनाव अधिकारी का सहयोग किया। संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि समाज के सदस्य जो शहर से बाहर रहते हैं उन्हें भी इस बार व्हाट्सअप के माध्यम से वोट देने का अधिकार मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.