Move to Jagran APP

Happy Birthday Shibu Soren: 76 साल के हुए शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामना

Happy Birthday Shibu Soren मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 12:58 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 05:44 PM (IST)
Happy Birthday Shibu Soren: 76 साल के हुए शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामना
Happy Birthday Shibu Soren: 76 साल के हुए शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामना

रांची, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन शनिवार काे 76 साल के हाे गए। जन्‍मदिन के इस मौके पर उन्‍होंने रांची के माेरहाबादी स्थित अपने आवास पर केक काटा। इस दौरान उनके बेटे और झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, सहित पारिवारिक सदस्‍य और पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्‍या में बच्‍चे भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व मोरहाबादी मैदान के आवास पर सुबह से ही लोगों का आना लगा रहा। लाेगों ने शिबू सोरेन से मिलकर उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामना दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली से अपने एक संदेश में कहा कि झारखंड अलग राज्य दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को नमन करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। बतौर मुख्यमंत्री यह विश्वास दिलाता हूं कि उनके स्वप्नों के झारखण्ड का निर्माण हम करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों और झारखंड वासियों के कल्याण के लिए, उनकी समृद्धि के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया था, जिसके परिणाम स्वरूप हमें झारखंड अलग राज्य के रूप में मिला।

उन्होंने कहा कि झारखंड के सतत विकास में उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहेगा। जिस उद्देश्य से झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई, उस उद्देश्य को अवश्य प्राप्त कर सकेंगे। सीएम सोरेन ने कहा कि समस्त झारखंड वासियों की ओर से उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी करता हूं। मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं, उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके सतत मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने में दृढ़ता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.