Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू ने केक काटकर मनाया 73वां जन्मदिन, बधाई देने पहुंचे तेजस्वी VIDEO
RJD Supremo Lalu Prasad Yadav Celebrated 73rd Birthday चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू यादव ने रांची के रिम्स में केक काटकर 73वां जन्मदिन मनाया।
रांची, जासं। Lalu Prasad Yadav Birthday राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रांची के रिम्स में केक काटकर आज अपना 73वां जन्मदिन मनाया। रांची के रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू से मिलने उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। रांची पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि राजद लालू का जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है। राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के गुरुवार को अपने जीवनकाल के 72 साल पूरे कर लिए। इधर राजद सुप्रीमो के जन्मदिन की खुशी में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से हजारों गरीबों को भोजन कराया जा रहा है।
चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू रिम्स में इलाजरत हैं, उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव रिम्स में केक काटकर पिता का जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं। झारखंड राजद ने बड़े पैमाने पर तैयारी की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर तेजस्वी यादव 73 पाउंड का केक काटा गया है। 30 हजार रुपये में तैयार हुए इस केक का आर्डर एक सप्ताह पूर्व ही दे दिया गया था। लालू प्रसाद के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
गरीब-गुरबों के मसीहा @laluprasadrjd ने रांची के रिम्स में अपना 73वां जन्मदिन मनाया। @yadavtejashwi @JagranNews pic.twitter.com/1Gu2iDpr0G — Alok Kumar Shahi (@alokshahi5) June 11, 2020
पिता का आशीर्वाद लेने आया हूं
पिता का जन्मदिन मनाने बुधवार की शाम बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के मौके पर पिता से मुलाकात कर शुभकामनाएं देने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। इस साल उनका जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। मीडिया से बातचीत में भाजपा द्वारा देशभर में 73 हजार एलईडी के माध्यम से की जा रही वर्चुअल रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि ये करोड़ों रुपये भूखे गरीबों पर खर्च किए जाते तो इस कोरोना काल में गरीबों का कुछ भला हो जाता।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के गायब रहने को लेकर दिए बयान पर कहा कि हम गायब क्यों होंगे। लॉक डाउन में लाखों लोग फंसे हुए हैं। वैसे ही मैं भी फंसा हुआ था। नीतीश जी का कहना है कि मैंने कुछ नहीं किया तो वही बताएं कि उन्होंने क्या-क्या किया। बिहार के मुखिया होने के बाद भी उन्होंने तो गरीबो को लाने, उनकी जांच और खाना खिलाने से भी इन्कार कर दिया था।