Move to Jagran APP

Happy Birth Day PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन पर राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Happy Birth Day PM Modi झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 12:01 PM (IST)
Happy Birth Day PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन पर राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई
Happy Birth Day PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन पर राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

रांची, जेएनएन। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिवस है। इस मौके पर उन्‍हें हर आम-खास बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित होने की दिशा में अग्रसर है। हमारा देश शीघ्र ही महाशक्ति बनने की ओर प्रयासरत है। हमने विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी अर्जित की है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु होने एवं उनके यशस्वी जीवन की कामना भी की है।

loksabha election banner

इधर, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। परमात्मा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की। कहा कि

दीर्घायुरारोग्यमस्तु सुयशः भवतु

विजयः भवतु जन्मदिनशुभेच्छाः।

माँ भारती की अहर्निश सेवा में जुटे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु व आरोग्य रखे और आप इसी प्रकार देश की सेवा करते रहें। रांची के सांसद संजय सेठ ने लिखा,

"प्रार्थयामहे भव शतायु:

ईश्वर सदा त्वाम् च रक्षतु।

पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय

जीवनम् तव भवतु सार्थकम्।।"

भारत के जननायक व यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय नरेंद्र मोदी को जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। अपने कुशल नेतृत्व से आप भारत को नई ऊँचाई तक पहुँचाएँ। शुभकामनाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.