Move to Jagran APP

Gumla News : कैसे भरेगा किसान के परिवार व बच्चों का पेट, आग लगने से पुरे साल खाने भर की धान की फसल जलकर राख

Gumla News बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका गांव के खेत मे आग लगने से लगभग 5 ट्रैक्टर धान जलकर राख हो गया है। अब किसान के लिए चिंता की बात ये है कि अपने परिवार और बच्चों का पेट कैसे भरेगा। साल भर खाने के लिए फसल तैयार हुई थी।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 04:50 PM (IST)
Gumla News : कैसे भरेगा किसान के परिवार व बच्चों का पेट, आग लगने से पुरे साल खाने भर की धान की फसल जलकर राख
Gumla News : आग लगने से पुरे साल खाने भर की धान की फसल जलकर राख

बिशुनपुर (गुमला) संवाद सूत्र। Gumla News : बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका गांव के किसान गणेश उरांव के खेत मे आग लगने से लगभग 5 ट्रैक्टर धान जलकर राख हो गया है। यह घटना मंगलवार की रात की है। किसान गणेश उरांव ने बताया कि धान काटने के उपरांत खेत में ही एक जगह थ्रेसर से मिसने के लिए एकत्रित कर लगभग 5 ट्रैक्टर धान रखा हुआ था। मंगलवार की रात करीब एक बजे जब वह शौच के लिए गए और वापस लौटने के बाद देखा की खेत में रखे धान की फसल से आग की लपटें उठ रही है। उसने शोर मचाना शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया गया। परंतु आग पर काबू पाना संभव नहीं था और देखते ही देखते गणेश के आंखों के सामने धान की फसल धू-धू कर जल कर राख हो गई।

loksabha election banner

परिवार व बच्चे को कैसे पेट भरेगा : किसान

मामले की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह स्थानीय मुखिया बिल्टू लोहरा किसान के खेत पहुंचकर घटना से अवगत हुए और प्रशासन से किसान को हर संभव मुआवजा दिलाने की आश्वासन दिया। एक साल की मेहनत पर अचानक पानी फिर जाने से किसान काफी चिंतित है। उसने कहा कि जी तोड़ मेहनत के बाद साल भर खाने के लिए फसल तैयार हुई थी, परंतु किसी ने आग लगा दी। अब परिवार व बच्चे को कैसे पेट भरेगा। धान की फसल को किसने आग लगाई यह पता नहीं चल पाया है। किसान ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.