Move to Jagran APP

लॉकडाउन में गांव में अभ्‍यास कर रही गुमला की सुमति, फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए हुआ है चयन

2020 FIFA U-17 World Cup. फीफा विश्व कप के लिए चयनित सुमति गोवा में अभ्यास कर रही थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण घर वापस आ गई है और अब गांव में अभ्यास कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 09:28 AM (IST)
लॉकडाउन में गांव में अभ्‍यास कर रही गुमला की सुमति, फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए हुआ है चयन
लॉकडाउन में गांव में अभ्‍यास कर रही गुमला की सुमति, फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए हुआ है चयन

भरनो (गुमला), [प्रेम कुमार सिंह]। 2020 FIFA U-17 World Cup गोवा में होने वाले फीफा विश्वकप अंडर-17 के लिए चयनित अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमति उरांव लॉकडाउन में अपने गांव में फंस गई है। इन दिनों वह गुमला के भरनो प्रखंड मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर स्थित लोंडरा गांव में अभ्यास कर रही थी। कोरोना संक्रमण के कारण उसे घर वापस भेज दिया गया।

loksabha election banner

अब वह अपने गांव में ही अपनी सहेलियों के साथ फुटबॉल का अभ्यास कर रही है। सुदूरवर्ती गांव की सुमति ने गांव के मैदान से ही खेलना आरंभ किया था और अब वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुकी है। देश दुनिया में वह गुमला और झारखंड का नाम रोशन कर चुकी है।

वर्ष 2019 में उसका चयन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में किया गया। गोवा में अभ्यास कर रही थी। आठ माह पहले उसकी मां शनियारो देवी की मृत्यु हो गयी थी, लेकिन अभ्यास करने के कारण गोवा से घर नहीं आ सकी थी। लॉकडाउन के दौरान वह गोवा से यहां पहुंची है। सुमति बताती हैं कि फरवरी 2021 में टोक्यो में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच में उसे भाग लेना है।

सुमति कहती है कि लॉकडाउन के कारण उसे गांव भेज दिया गया। गांव में अपनी सहेलियों के साथ अभ्यास कर रही है। वहीं सुमति के पिता फीबू उरांव ने कहा कि अभ्यास से बचे समय में वह घर के काम में हाथ बंटाती है। अभी वह धनरोपनी में भी मदद कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.