Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: चक्रवात गुलाब का आज शाम से रांची में दिखेगा असर, झारखंड के कई हिस्‍सों में बारिश

Gulab Cyclone Effect Jharkhand Weather Alert मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवपात में तब्दील हो गया है। 29 और 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्से और मध्य हिस्से में भारी बारिश की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 09:46 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: चक्रवात गुलाब का आज शाम से रांची में दिखेगा असर, झारखंड के कई हिस्‍सों में बारिश
Gulab Cyclone Effect, Jharkhand Weather Alert 29 और 30 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

रांची, जासं। रविवार की सुबह राजधानी रांची में हल्की धुंध छाई हुई है। इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में चक्रवात गुलाब का असर रविवार की शाम के बाद देखने को मिलेगा। चक्रवात का क्लाउड बैंड राज्य के दक्षिणी और मध्य जिलों तक फैला हुआ है। इसके कारण राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा भी चल सकती है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवपात में तब्दील हो गया है। चक्रवात 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गति कर रहा है। शनिवार की दोपहर तक गोपालपुर से पूर्व व दक्षिण पूर्व में 510 किलोमीटर दूरी पर था। यह समुद्री चक्रवात रविवार को स्थल भाग से टकराने की उम्मीद है। गोपालपुर व विशाखापत्तनम के बीच कलिंगपतनम में लैंडफाल करने का अनुमान है।

लैंडफाल के समय हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्व में एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 27 सितंबर तक गहरा होने की संभावना है, जो अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ सकता है। इसके कारण राज्य में 30 सितंबर तक लगातार बारिश होगी। इसमें 29 और 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्से और मध्य हिस्से में भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में मुख्य रूप से बारिश दर्ज नहीं की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ और लातेहार में केवल एक मिमी रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        32.2                23.0

जमशेदपुर    35.0                25.2

मेदिनीनगर    34.6                25.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.