पीएलएफआइ मामले में NIA को गवाही देने पहुंचा गुजरात का व्यवसायी रांची से लापता Ranchi News
नवीन पटेल 28 जुलाई को एनआइए के रांची स्थित धुर्वा कैंप में प्रस्तुत होकर अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया। इसके बाद 29 को एनआइए ने बयान का वेरिफिकेशन के लिए दोबारा बुलाया था।
रांची, जासं। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े एक मामले में एनआईए के नोटिस पर दिल्ली से रांची आए गुजरात के टिम्बर व्यवसायी नवीन पटेल रांची से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। उन्होंने परिजनों को सुसाइड नोट भेजा है। इसके बाद से परिजन परेशान हैं। रांची पुलिस से संपर्क कर उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार नवीन पटेल 28 जुलाई को एनआईए के रांची स्थित धुर्वा कैंप में प्रस्तुत होकर अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया।
इसके बाद 29 को एनआईए ने बयान का वेरिफिकेशन के लिए दोबारा बुलाया था। लेकिन नवीन पटेल का मैसेज गुजरात में रह रहे परिजनों के पास पहुचा। जिसमे लिखा था वह सुसाइड करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रांची के पटेल समाज के अध्यक्ष तुलसी पटेल से संपर्क किया। तुलसी पटेल ने तत्काल इसकी जानकारी रांची के एसएसपी को दी है।
एसएसपी व्यवसायी का पता लगाने में जुटे हैं। व्यवसायी के नंबर को सर्विलांस में लगा लोकेशन ट्रेस किया। आखिरी लोकेशन रायबरेली बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़ा है। मामला 25 लाख की बरामदगी से जुड़ा हुआ है। संबंधित मामले में नवीन पटेल गवाह है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप