Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में गुवा थाना प्रभारी पत्‍नी समेत घायल, मवेशी को बचाने में वाहन पलटा Khunti News

Jharkhand Road Accident Khunti News Hindi News दोनों घायलों को रनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ रांची से गुवा जा रहे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:05 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में गुवा थाना प्रभारी पत्‍नी समेत घायल, मवेशी को बचाने में वाहन पलटा Khunti News
Jharkhand Road Accident, Khunti News थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ रांची से गुवा जा रहे थे।

रनिया (खूंटी), जासं। खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के सरबो घाटी में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना प्रभारी घायल हो गए। दुर्घटना में उनकी पत्नी भी घायल हो गई है। दोनों को हल्की चोटें आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सरबो घाटी में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोलेरो में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ रांची से गुवा जा रहे थे। दुर्घटना में दोनों को हल्की चोटें आई है।

loksabha election banner

दोनों घायलों को रनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि वह रांची से गुवा जा रहे थे। इसी बीच अचानक सड़क पर मवेशी के आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन सवार अनिल और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों का इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। जिस जगह बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई, ठीक उसी स्थान पर इसी वर्ष एक ट्रक के पलटने के बाद उसमें आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर खलासी की झुलस कर मौत हो गई थी।

फंदे से झूलकर वृद्धा ने की आत्महत्या

खूंटी थाना अंतर्गत हेसाहातु गांव निवासी अघनी देवी नामक 66 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने घर में ही फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। वृद्धा ने इस घटना को देर रात तब अंजाम दिया, जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। सोमवार सुबह स्वजनों ने जब फंदे से झूलता उसका शव देखा, तबतक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में घटना की सूचना खूंटी थाना की पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को उनके स्वजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में खूंटी थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.