रांची में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार Ranchi News
Jharkhand. राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
रांची, जासं। राजधानी रांची में एक सनसनीखेज वारदात में 11 युवकों ने एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया है। घटना कांके थाना क्षेत्र की है। छात्रा कांके स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। पुलिस ने मामले से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। छात्रा अपने एक दोस्त के साथ संग्रामपुर गांव के समीप बस स्टॉप के पास बैठी हुई थी। इसी दौरान हथियार के बल पर कुछ युवक वहां पहुंचे और लड़की को पास के ईंट-भट्ठा के करीब ले गए।
यहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार की देर रात तक छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चेकनाका और कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। हर जगह पुलिस तैनात की गई है। नाकों पर पुलिस चेकिंग चल रही है। इसके बावजूद अारोपियों ने इस विभत्स घटना को अंजाम दिया।