Move to Jagran APP

झारखंड के खूंटी में मेला देखकर घर लौट रहीं छह नाबालिगों से छेड़छाड़, 5 गिरफ्तार; पुलिस महकमे में हड़कंप

अब तक की जानकारी के मुताबिक सभी छह बच्चियां रंग रोड़ी मेला देखकर अपने गांव वापस लौट रही थीं। रास्ते में उनके साथ छेड़छाड़ दुष्‍कर्म का प्रयास की घटना घटी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 11:09 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 01:45 PM (IST)
झारखंड के खूंटी में मेला देखकर घर लौट रहीं छह नाबालिगों से छेड़छाड़, 5 गिरफ्तार; पुलिस महकमे में हड़कंप
झारखंड के खूंटी में मेला देखकर घर लौट रहीं छह नाबालिगों से छेड़छाड़, 5 गिरफ्तार; पुलिस महकमे में हड़कंप

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के समीपवर्ती खूंटी क्षेत्र से खौफजदा करने वाली खबर है, इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। यहां के काला माटी के समीप गांव की छह बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्‍कर्म का प्रयास की शर्मनाक घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में हातुदामी गांव के 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक आदिवासी वर्ग की सभी छह नाबालिग छात्राएं रंग राेड़ी से टूसू मेला देखकर अपने गांव वापस लौट रही थीं। रास्ते में उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। मामले को लेकर काला माटी में खुदी पंचायत के मुखिया हरमन के घर में पूरे गांव के लोग जुटे। खूंटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। इस मामले में पकड़े गए पांचों आरोपितों के खिलाफ खूंटी थाने में अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्‍सो एक्‍ट में केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

एसपी ने कहा, दुष्‍कर्म नहीं छेड़छाड़ हुई, लड़कियों की पहचान का था एक युवक

इधर महिला आयोग, एफएसएल और सीआइडी की टीम के साथ घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के मुताबिक किसी भी लड़की से दुष्‍कर्म नहीं हुआ है। सभी पीड़‍ित छात्राओं ने छेड़खानी करने की बात बताई है। जबकि पहले गांव वाले दुष्‍कर्म की बात कह रहे थे। एसपी की मानें तो हातुदामी गांव के पांच युवक इन छह नाबालिग लड़कियों को जबरन अपनी बाइकों पर बिठाकर सुनसान इलाके में बुरी नीयत से ले गए थे। गिरफ्तार किए गए युवकों में राजेश सांगा, सागर आइंद, अविनाथ सैमुर्गा, प्रवीण नाग शामिल हैं। इन्‍हें जेल भेजा जा रहा है। जबकि इन युवकों के साथ इस शर्मनाक घटना में शामिल एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। गिरफ्तार किए गए एक युवक की पहचान पहले से इन लड़कियों से रही है।

दुष्‍कर्म की बात कर रहे थे गांव वाले

बताया गया कि बीती रात सात से आठ बजे के करीब टूसू मेला देखकर लौट रहीं छह नाबालिग छात्राओं से हातुदामी गांव में छेड़छाड़ और दुष्‍कर्म का प्रयास हुआ है। यहां पांच लड़कों ने इन लड़कियों को जबरन अपने बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां से दो लड़कियां किसी तरह इज्‍जत बचाकर भागने में सफल रहीं। डरी-सहमी ये लड़कियां रात दस बजे जब अपने गांव पहुंची और परिजनों को इस शर्मनाक घटना की जानकारी दी, तब बड़ी संख्‍या में गांव वाले बाकी चार बच्चियों की खोज में निकल पड़े। घंटों तलाश करने के बाद भोर में तीन बजे इन चार लड़कियों को हातुदामी गांव के एक घर से खोज निकाला गया। इसके बाद गांव वाले बच्चियों से दुष्‍कर्म की बात कहते हुए पुलिस पर कड़ी कार्रवाई का दबाव बनाते हुए थाने पर पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिग बच्चियों का बयान दर्ज किया गया है। वे सभी बेहद डरी हुई हैं। इनमें कई लड़कियों के चेहरे पर नोच-खरोंच के निशान हैं। इन्‍हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार जिन बच्चियों से यह शर्मनाक घटना हुई है, उनमें सभी पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक की छात्राएं हैं। ये सभी पढ़ने में मेधावी और हॉकी की खिलाड़ी हैं। पुलिस को बच्चियों ने एक आरोपित की पहचान बताई है। जिसके आधार पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक छह लड़कों ने इन बच्चियों के साथ जबर्दस्‍ती की कोशिश की है। अंधेरे के कारण ये बच्चियां अपनी इज्‍जत बचाने में सफल रहीं।

जानकारी के मुताबिक खूंटी के रंगराेड़ी मेला से लौट रही छह क‍िशोर‍ियों ने छेड़छाड़ के बाद क‍िसी तरह भागकर और झाड़‍ियों में छ‍िपकर अपनी अस्‍मत बचाई। यह घटना बुधवार रात की है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। लोग ग्राम पंचायत के मु‍ख‍िया के घर पर जुटे। घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने मामले को लेकर पंचायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। खूंटी पुलिस इस शर्मनाक घटना की जांच में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.