Move to Jagran APP

'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' अभियान शुरू, सबने कहा : बढ़ाएं हरियाली

रांची : हरियाली लाना हम सबका मकसद होना चाहिए। अगर हरियाली रहेगी, तभी हमारी धरती बचेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 07:31 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 07:31 AM (IST)
'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' अभियान शुरू, सबने कहा : बढ़ाएं हरियाली
'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' अभियान शुरू, सबने कहा : बढ़ाएं हरियाली

रांची : हरियाली लाना हम सबका मकसद होना चाहिए। अगर हरियाली रहेगी, तभी हमारी धरती बचेगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम लोग पौधे लगाएं और इसके साथ ही वृक्ष बचाने की कवायद को लेकर भी जोर लगाएं। यह बातें बुधवार को धनबाद विधायक राजकुमार सिन्हा ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी ने तो बगीचों और पेड़ों का आनंद ले लिया, लेकिन आनेवाली पीढ़ी को शायद यह सब नसीब नहीं हो। इसलिए जरूरी है कि हम सभी पेड़ लगाने के लिए संयुक्त रूप से आगे आएं। वहीं कांके विधायक जीतू चरण राम और खिजरी विधायक राम कुमार पाहन ने कहा कि पेड़ लगाना काफी नेक कार्य है। इससे जीवन में सकारात्मक शुरुआत होती है। समाज और पर्यावरण में इससे काफी बदलाव आएगा। तीनों विधायक दैनिक जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं के आगाज के मौके पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

loksabha election banner

---

दस दिनों तक चलेगा अभियान

दैनिक जागरण का अभियान लगातार दस दिनों तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा और लोगों को पर्यावरण रक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दैनिक जागरण कई सालों से ही पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाता आ रहा है। इसके तहत कई स्कूलों और संस्थानों को भी अपने साथ जोड़ता रहा है। जागरूकता अभियान के कारण कई युवा भी पेड़ लगाने को जागरूक हुए हैं।

---

युवाओं को किया जाएगा जागरूक

अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने की पहल की जाएगी। जिससे युवा अपने साथियों को इस सिलसिले में जागरूक करेंगे। पर्यावरण रक्षा के लिए अपने स्कूलों और कॉलेजों में पौधे लगाने और वृक्ष बचाने का अभियान तेज करेंगे। विभिन्न क्लबों और संगठनों को भी अभियान से जोड़ने की पहल की जाएगी।

----

शहर में विभिन्न जगहों पर लगाए गए पौधे

दूरदर्शन परिसर में एसके सिंह असिस्टेंट डायरेक्टर इंजीनियर, विद्या सागर सिन्हा एसईए, शैलेंद्र सुमन एसईए, एसएम ठाकुर, वीएन झा, टी प्रधान, सिद्धू कान्हू पार्क में दीप्ति बजाज, मनोज पासवान, सोनी देवी, नमिता पासवान, रिया कुमारी, रायमा कुमारी व निधि कुमारी, सीटीआइ में विमल किशोर सिन्हा-आइपीएस, प्रवीण, अजीत सिंह-प्रिंसिपल सीटीआइ, राजीव रंजन व रिया चौधरी, मकचुंद टोली चुटिया में अंजू, शीला, अदिति, अपर्णा, किरण, सीमा, शिखा, शीला महतो, दीपा, प्रीति और श्वेता ने पौधरोपण किया। फ‌र्स्ट मार्क स्कूल में प्रमोद कुमार और अन्य शिक्षकों ने पौधरोपण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.