Move to Jagran APP

राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू का लोहरदगा दौरा स्‍थगित, हिंसा पीड़ितों से मिलने का था कार्यक्रम

Jharkhand. राज्‍यपाल का लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर हुए हमले तथा इसके बाद वहां उत्पन्न तनाव की स्थिति की जानकारी लेने का कार्यक्रम प्रस्‍तावित था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 08:47 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 03:46 PM (IST)
राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू का लोहरदगा दौरा स्‍थगित, हिंसा पीड़ितों से मिलने का था कार्यक्रम
राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू का लोहरदगा दौरा स्‍थगित, हिंसा पीड़ितों से मिलने का था कार्यक्रम

रांची, जेएनएन। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को लोहरदगा दौरा स्‍थगित हो गया है। उनका लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर हुए हमले तथा इसके बाद वहां उत्पन्न तनाव की स्थिति की जानकारी लेने का कार्यक्रम प्रस्‍तावित था। लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम स्‍थगित किया गया। राज्यपाल के लोहरदगा आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यहां तक की मंगलवार की सुबह हेलिपैड स्थल पर पानी छिड़काव व साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी बीच सूचना आई कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अब लोहरदगा नहीं आएंगी।

loksabha election banner

दूसरी ओर, आज मंगलवार को ही प्रस्‍तावित चाईबासा दौरे पर राज्‍यपाल पहुंची और आदिवासी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा गांव में राज्‍यपाल ने नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों की पीड़ा सुनी। बता दें कि राज्यपाल ने पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में हुए नरसंहार को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इससे पूर्व डीजीपी कमल नयन चौबे को भी राजभवन बुलाकर इस मामले की जानकारी ली थी। पहले ही राज्यपाल का गुदड़ी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उसी दिन वहां जाने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम टाल दिया था।

इससे पहले राज्यपाल के आगमन और संभावित कार्यक्रम को लेकर लोहरदगा में सोमवार को उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के आला अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की। इसमें राज्यपाल के आगमन और कार्यक्रम पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर राज्यपाल के हेलीकाप्टर से आगमन को लेकर एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने समाहरणालय मैदान स्थित हेलिपैड पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.