Move to Jagran APP

आंख व दांत का इलाज कराने मेडिका पहुंची राज्यपाल, घायल जवानों से की मुलाकात

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज लोहगदगा नक्सली हमले में घायल इलाजरत जवानों से मेडिका अस्पताल में मुलाकात की। दरअसल आज सुबह 9 बजे वे अपने आंख व दांत का इलाज कराने मेडिका अस्पताल पहुंची हैं। मिली जानकारी के अनुसार...

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:08 AM (IST)
आंख व दांत का इलाज कराने मेडिका पहुंची राज्यपाल, घायल जवानों से की मुलाकात
लोहरदगा नक्सली हमले में घायल जवान से मिलतीं राज्यपाल। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता) । राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज लोहगदगा नक्सली हमले में घायल इलाजरत जवानों से मेडिका अस्पताल में मुलाकात की। दरअसल, आज सुबह 9 बजे वे अपने आंख व दांत का इलाज कराने मेडिका अस्पताल पहुंची हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी आंख व दांत की समस्या बढ़ गई थी। जिसके बाद चिकित्सको से बात करने के बाद वो अस्पताल पहुंची हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल नेत्र विभाग के चिकित्सक उनका जांच कर रहे हैं। आई चेकअप के बाद उनके दांत की परेशानी की जांच की जाएगी। राज्यपाल के मेडिका आने की सूचना के बाद पूरा प्रबंधन अस्पताल में मौजूद है।

loksabha election banner

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार, सलाहकार आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित है। मिली जानकारी के अनुसार, इलाज कराने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लोहरदगा नक्सली हमले में घायल दोनों जवानों से मुलाकात कर सकती है। अस्पताल आते ही उन्होंने दोनों जवानों की स्थिति की जानकारी चिकित्सको से ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.