पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, राज्यपाल ने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक को बुलाया
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक एमवी राव को भी राजभवन बुलाकर पुलिस गेस्ट हाउस में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी ली।
रांची (राज्य ब्यूरो)। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक एमवी राव को भी राजभवन बुलाकर पुलिस गेस्ट हाउस में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी ली। उन्होंने इस प्रकरण में संलिप्त सभी अपराधियों को त्वरित गति से पकड़ते हुए उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना न घटित हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा।
राज्यपाल ने इससे पहले बाल कल्याण समिति, रांची की अध्यक्ष रूपा कुमारी को भी राजभवन बुलाकर घटना की जानकारी ली थी। राज्यपाल ने आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक से कहा कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बेहतर तरीके से संवाद स्थापित किए जाएं।