Move to Jagran APP

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व रघुवर दास ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव को दी श्रद्धांजलि

झारखंड आदोलन के प्रणेता और प्रखर आदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 01:27 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 06:16 AM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व रघुवर दास ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व रघुवर दास ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड आदोलन के प्रणेता और प्रखर आदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की आठवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनायी गयी। आइआइएम, राची के सामने स्थित जस्टिस शाहदेव चौक पर श्रद्धाजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई प्रमुख लोग वहां पहुंचकर जस्टिस शाहदेव को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

:::::::::

राज्य गठन में रही अहम भूमिका : दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी चौक पर माल्यार्पण करके जस्टिस शाहदेव को अपनी श्रद्धाजलि दी। रघुवर दास कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड आदोलन के अग्रणी पंक्ति के योद्धा थे। झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका को कभी भूला नहीं जा सकता है। झारखंड आदोलन को जस्टिस शाहदेव ने अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था। इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ जस्टिस शाहदेव की धर्मपत्‍‌नी प्रभा शाहदेव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जस्टिस शाह देव की ज्येष्ठ पुत्री शिल्पी सिंह देव, पुत्र प्रतुल शाहदेव, पुत्रवधू विद्या झा शाहदेव, पौत्री शाभवी ,पौत्र शौर्य प्रताप भी उपस्थित रहे।

झारखंड की अंतिम लड़ाई के नायक थे शाहदेव : समीर उरांव

श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए राज्यसभा सदस्य समीर उराव ने न्यायमूर्ति शाह देव को झारखंड की माटी का लाल बताया और कहा की वह झारखंड की अंतिम लड़ाई के नायक थे। मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड आदोलन के क्रम में जब जस्टिस शाहदेव गिरफ्तार हुए तो देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी आदोलन के क्रम में कोई पूर्व न्यायाधीश गिरफ्तार हुआ हो।

:::::::::::

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर श्रद्धाजंलि देने वालों में झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, राची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पाडे, विधायक समरी लाल, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, ट्राइबल एवं रीजनल लैंग्वेज के विभागाध्यक्ष डॉ हरि उरांव, वयोवृद्ध आदोलनकारी डॉ भुवनेश्वर अनुज, ललन सिंह, भाजपा के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य साहू , सुबोध सिंह गुड्डू, ललित ओझा, संजय जायसवाल, डॉ त्रिभुवन , राजा सिंह, सुभाष साहू, नीरज कुमार साहू, हिमाशु सिंह, निशिकात चौबे, अमर कुमार, अजय कुमार, लाल संदीप सहदेव, भीम प्रभाकर, आकाश, गिरिराज, राहुल शाहदेव, लाल वैभव नाथ सहदेव, लाल सुजीत सहदेव, सुरजीत सिंह, प्रेम मित्तल, विपिन सहदेव, किशन अग्रवाल, पवन शर्मा, भानु प्रताप सहदेव, अंचल किंगर, हर्ष मोहन झा, एके सिंह, सुमित कुमार सिन्हा, सूरज नाथ शाहदेव, शिवपूजन पाठक,केके गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, ललन सिंह, दिलीप सिंह, मनीष सिंह , दिवाकर सहदेव, पूजा सिंह, पायल सोनी, धीरज, सुमित, संतोष श्याम आदि उपस्थित रहे। ::::::::::::

आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका : बाबूलाल

राज्य से बाहर रहने के कारण झारखंड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराडी अपना शोक संदेश भेजा। संदेश में कहा की झारखंड आदोलन में जस्टिस एलपीएन शाहदेव की अग्रणी भूमिका को नही भुलाया जा सकता है। जस्टिस रहने के बावजूद भी उन्होंने आदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.