Move to Jagran APP

Didi Kitchen: सरकार ने शुरू किया मुख्यमंत्री दीदी किचेन, 4562 पंचायत मुख्यालयों में शुरू

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दीदी किचेन योजना शुरू की है। राज्य के सभी 4562 पंचायतों में रविवार से इन केंद्रों का शुभारंभ किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:43 AM (IST)
Didi Kitchen: सरकार ने शुरू किया मुख्यमंत्री दीदी किचेन, 4562 पंचायत मुख्यालयों में शुरू
Didi Kitchen: सरकार ने शुरू किया मुख्यमंत्री दीदी किचेन, 4562 पंचायत मुख्यालयों में शुरू

राज्य ब्यूरो, रांची :  Didi Kitchen कोरोना संकट की घड़ी में गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दीदी किचेन योजना शुरू की है। राज्य के सभी 4562 पंचायतों में रविवार से इन केंद्रों का शुभारंभ किया गया है और इसके संचालन की जवाबदेही पंचायत स्तर पर निबंधित सखी मंडलों को दी गई है। ये दीदी किचेन राज्य में पहले से चल रहे दाल-भात केंद्र और पुलिस प्रशासन की मदद से शुरू किए गए कम्युनिटी किचेन के अलावा होंगे।

loksabha election banner

875 दाल-भात केंद्र व 342 थानों में कम्युनिटी किचेन पूर्व से ही हो रहे हैैं संचालित

राज्य में 875 दाल भात केंद्र व 342 थानों में स्थानीय पुलिस की मदद से कम्युनिटी किचेन पूर्व से ही संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों से यह जानकारी साझा करते हुए उन्हें कोरोना संकट के मद्देनजर उठाए गए कदमों की जानकारी दी है। सीएम ने आम लोगों से इस संबंध में सुझाव भी मांगे हैं। मुख्यमंत्री ने सांसद-विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी सांसदों, विधायकों, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों और सभी महापौर, उप-महापौर एवं नगर अध्यक्षों को पत्र लिख राज्य सरकार के स्तर से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के कारण झारखंड के बाहर से लाखों मजदूर भाई वापस आ गए हैं। राज्य के लाखों दिहाड़ी मजदूरों व गरीब परिवारों के सामने भी जीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन की रक्षा करे। सीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सांसदों व विधायकों की अनुशंसा पर हर जरूरतमंद को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में एक भी झारखंडी भूखा न रहे।

मुख्यमंत्री किचन से 12081 लोगों को उपलब्ध कराया गया भोजन

रांची जिले में लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री किचन गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से गरीब, असहायों को निशुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है। 305 पंचायतों में मुख्यमंत्री किचन का संचालन किया जा रहा है। शनिवार  को मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से 12081 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान शारीरिक दूरी  का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है ताकि वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफलता मिल सके। जरूरतमंदों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन वितरित किया जा रहा है। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केन्द्रों द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है। अधिकारी भोजन वितरण के साथ भोजन की गुणवत्ता और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी ध्यान रख रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.