Move to Jagran APP

नीतिगत निर्णय लेकर विकास को बढ़ा रही सरकार

झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता के साथ सिर्फ वायदे किए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 08:55 PM (IST)
नीतिगत निर्णय लेकर विकास को बढ़ा रही सरकार
नीतिगत निर्णय लेकर विकास को बढ़ा रही सरकार

अनगड़ा : झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता के साथ सिर्फ वायदे किए। पर, वर्तमान हेमंत सरकार लगातार नीतिगत निर्णय लेकर विकास को बढ़ाने में लगी है। झारखंड का विकास किसी तरह से किया जाए इसकी सारी तैयारी कर ली गई है। दिसंबर माह से विकास की रफ्तार तेज गति से आगे बढ़ेगी। मंत्री सत्यानंद भोगता ने उक्त बातें सहैदा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कही। सत्यानंद भोगता दुमका से चुनाव प्रचार कर वापस राजधानी लौट रहे थे। सहेदा के पास अखिल भारतीय भोगता समाज संघ व ग्रामीणों ने मंत्री सत्यानंद का नागरिक अभिनंदन किया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव पारसनाथ भोगता ने की। संचालन नंदलाल राम ने किया। सत्यानंद भोगता ने कहा कि झारखंड का विकास झारखंडी सोच के अनुसार किया जाएगा। विकास योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसकी तैयारी की जा रही है। प्रवासी मजदूरों सहित विभिन्न संस्थानों में काम करने वाले मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। मजदूरों को प्रशिक्षण देकर इन्हें पेशेवर बनाया जाएगा। मौके पर अनगड़ा के पूर्व प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा, अखिल भारतीय भोगता समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहेबराम भोगता, ग्रामप्रधान शिवधर रजवार, सुरेंद्र महतो, जयनारायण सिंह, रीतलाल करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.