Move to Jagran APP

Clean India Mission: रांची के लोगों के लिए अच्‍छी खबर, शहर में स्‍थापित किए जाएंगे 113 माड्यूलर टायलेट

Ranchi Hindi News Jharkhand News Hindi News रांची में नागरिक सुव‍िधाएं बढ़ाने और शहर को चकाचक करने के लिए पौने तीन करोड़ से 113 माड्यूलर टायलेट लगाए जाएंगे। नगर निगम की टीम स्थल चिन्हित करने के लिए शहर का सर्वे कर रही है। अक्टूबर में टेंडर फाइनल होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 07:12 AM (IST)
Clean India Mission: रांची के लोगों के लिए अच्‍छी खबर, शहर में स्‍थापित किए जाएंगे 113 माड्यूलर टायलेट
Ranchi Hindi News, Jharkhand News, Hindi News डोरंडा में बनाया गया माड्यूलर टायलेट।

रांची, [मुजतबा हैदर रिजवी]। रांची में नगर निगम 113 मॉड्यूलर टॉयलेट स्थापित करने जा रहा है। इन माड्यूलर टॉयलेट पर दो करोड़ 81 लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। माड्यूलर टॉयलेट स्थापित करने का खाका तैयार कर लिया गया है। टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अक्टूबर महीने में टेंडर फाइनल होने के बाद राजधानी रांची के 113 स्थानों पर मॉड्यूलर टॉयलेट लगा दिए जाएंगे। नगर निगम की टीम स्थल चयन के लिए सर्वे कर रही है। यह माड्यूलर टॉयलेट रांची को साफ सुथरा बनाने और यहां नागरिक सुविधाओं में इजाफा करने के मकसद से लगाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

ये माड्यूलर टॉयलेट स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगाए जाएंगे। सरकार ने इस मिशन के तहत रांची में 226 सीट माड्यूलर टॉयलेट स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। दो सीट वाले मॉड्यूलर टॉयलेट पर दो लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। एक सीट वाले माड्यूलर टॉयलेट पर एक लाख 24 हजार रुपये खर्च होंगे।

निगम बोर्ड की बैठक में योजना को दिलाई जाएगी मंजूरी

रांची में मॉड्यूलर टॉयलेट स्थापित करने की योजना तैयार कर ली गई है। रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि निगम बोर्ड की बैठक में माड्यूलर टॉयलेट स्थापित करने की योजना को मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके पहले योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शुरू हो गया स्थल चिन्हित करने का काम

माड्यूलर टॉयलेट कहां लगाए जाएंगे, इसके लिए स्थल चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कर्मचारियों को रांची का सर्वे करने के लिए कहा है। सर्वे के जरिए देखा जाएगा कि कहां-कहां माड्यूलर टॉयलेट की जरूरत है। जिस बाजार में माड्यूलर टॉयलेट नहीं हैं, उन स्थलों पर यह टायलेट लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थल चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है।

पहले लगे माड्यूलर टॉयलेट की स्थिति खराब

रांची नगर निगम ने शहर में एक करोड़ 11 लाख रुपये में 111 मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कराया था। इन माड्यूलर टॉयलेट में से ज्यादातर बंद पड़े हैं। अधिकतर जगहों पर गंदगी है। रांची नगर निगम ने प्रत्येक टॉयलेट को साफ सुथरा रखने और वहां लगातार पानी की व्यवस्था करने के लिए ठेकेदारों की तैनाती की है। लेकिन यह ठेकेदार ज्यादातर मॉड्यूलर टॉयलेट का ध्यान नहीं रखते। रांची हाईकोर्ट के पीछे डोरंडा में बाजार में लगे मॉड्यूलर टॉयलेट की रोज देखभाल की जाती है। यहां हर दोपहर को सफाई कराई जाती है। लोगों का कहना है कि जो टॉयलेट वीआइपी स्थलों पर हैं, उन्हीं की देखभाल होती है। गंदगी के चलते बाकी टॉयलेट का प्रयोग करने से ही लोग हिचकिचाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.