Move to Jagran APP

किसानों के तरबूज की बिक्री के लिए रांची में खोले जाएंगे सुविधा केंद्र, दो हरमू फल मंडी में खुले

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की वजह से तरबूज के किसानों को इस बार अच्छा दाम नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर बाजार समिति आगे आई है। बाजार समिति ने राजधानी में तरबूज के किसानों के लिए कई सुविधा केंद्र खोलने का फैसला किया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 10:42 AM (IST)
किसानों के तरबूज की बिक्री के लिए रांची में खोले जाएंगे सुविधा केंद्र, दो हरमू फल मंडी में खुले
किसानों के तरबूज की बिक्री के लिए रांची में खोले जाएंगे सुविधा केंद्र। जागरण

रांची, जासं । स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की वजह से तरबूज के किसानों को इस बार अच्छा दाम नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर बाजार समिति आगे आई है। बाजार समिति ने राजधानी में तरबूज के किसानों के लिए कई सुविधा केंद्र खोलने का फैसला किया है। फिलहाल हरमू फल मंडी में दो फल दुकानों को तरबूज के किसानों के लिए सुविधा केंद्र बना दिया गया है। जल्द ही पंडरा बाजार समिति के मुख्य गेट पर एक सुविधा केंद्र खोल दिया जाएगा। बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी के अन्य इलाकों में भी सुविधा केंद्र खोलने की कवायद शुरू है। इसके लिए स्थल चयन किया जा रहा है।

loksabha election banner

बाजार समिति के प्रधान सचिव अभिषेक आनंद ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख और विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीक पी के निर्देश के आलोक में किसानों को तरबूज का उचित दाम दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। इस क्रम में सचिव ने डेली मार्केट दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। इस बैठक के बाद तय किया गया है कि किसानों का तरबूज डेली मार्केट के दुकानदार खरीदेंगे और किसानों को उचित मूल्य भी दिया जाएगा। प्रधान सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि भारत में यह भी फैसला लिया गया है कि लोहरदगा और खूंटी के किसानों का तरबूज लेने के लिए हरमू फल मंडी स्थित दो फल दुकानदार तैयार हो गए हैं।

हरमू फल मंडी की दो दुकानें किसानों के लिए सुविधा केंद्र के तौर पर रहेंगी। यहां आवश्यकता अनुसार खरीद की जाएगी। इसके साथ ही बाजार समिति पंडरा के मुख्य द्वार के नजदीक एक सुविधा केंद्र भी खोला जाएगा। यहां खूंटी के किसानों का तरबूज आवश्यकतानुसार लिया जाएगा।

किसानों को अपने तरबूज की बिक्री की जानकारी जिला कृषि अधिकारी और अपर सचिव को भी देनी होगी। पड़न सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि बहुत जल्द ही रांची के अन्य स्थानों में भी सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इनकी कवायद शुरू कर दी गई हैं। यह सुविधा केंद्र इसलिए खोले जाएंगे ताकि किसानों के तरबूज की खपत आसानी से हो सके। पिछले लाकडाउन में बाजार समिति ने सब्जियों की होम डिलीवरी की थी। इससे रांची के किसानों को फायदा हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.