Move to Jagran APP

Godda Ranchi Train: आज गोड्डा से रांची के लिए खुलेगी नई त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Indian Railways News Ranchi to Godda Train ट्रेन स्टेशन से दोपहर 1240 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रांची स्टेशन सुबह 5.45 बजे पहुंचेगी। कल 30 सितंबर से रांची से गोड्डा के लिए ट्रेन खुलेगी। इधर गोरखपुर-हटिया स्‍पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 12:32 PM (IST)
Godda Ranchi Train: आज गोड्डा से रांची के लिए खुलेगी नई त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल
Indian Railways News, Ranchi to Godda Train ट्रेन स्टेशन से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करेगी।

रांची, जासं। रेल मंत्रालय द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि रांची-गोड्डा-रांची के बीच नई त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 08604 गोड्डा-रांची स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर को गोड्डा से उद्घाटन के पश्चात दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान करेगी। रांची-गोड्डा-रांची त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन रांची से दिनांक 30 सितंबर एवं गोड्डा से एक अक्टूबर से होगा।

loksabha election banner

रांची-गोड्डा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार रांची से प्रस्थान करेगी। रांची प्रस्थान 15:00 बजे, मुरी आगमन 16:10 बजे प्रस्थान 16:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 17:25 बजे प्रस्थान 17:30 बजे, धनबाद आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, जसीडीह आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:57 बजे, जमुई आगमन 23:13 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, किउल आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:25 बजे, भागलपुर आगमन 03:15 बजे प्रस्थान 03:35 बजे, बाराहाट आगमन 04:28 बजे प्रस्थान 04:30 बजे, मांडर हिल आगमन 04:52 बजे प्रस्थान 04:54 बजे, हंसडीह आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:55 बजे, पोड़ैयाहाट आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:25 बजे एवं गोड्डा आगमन 07:20 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08604 गोड्डा-रांची त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक एक अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार गोड्डा से प्रस्थान करेगी। गोड्डा प्रस्थान 12:40 बजे, पोड़ैयाहाट आगमन 13:05 बजे प्रस्थान 13:07 बजे, हंसडीह आगमन 13:37 बजे प्रस्थान 14:02 बजे, मांडर हिल आगमन 14:32 बजे प्रस्थान 14:34 बजे, बाराहाट आगमन 14:56 बजे प्रस्थान 14:58 बजे, भागलपुर आगमन 16:35 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, किउल आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, जमुई आगमन 20:13 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, जसीडीह आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:57 बजे, धनबाद आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:05 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, मुरी आगमन 04:15 बजे प्रस्थान 04:20 बजे एवं रांची आगमन 05:45 बजे होगा । 

रांची स्टेशन में ट्रेन को हरी झंडी

रांची स्टेशन से मंगलवार को जसीडीह वास्को डी गामा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। गोवा तक जाने वाले ट्रेन का शुभारंभ करने के लिए रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह के अलावा डीआरएम प्रदीप गुप्ता, सीनियर डीसीएम अवनीश, सहायक कमांडेंट पवन कुमार, डीसीएम देवराज बनर्जी सहित कई रेल अधिकारी मौजूद थे।

गोरखपुर-हटिया स्पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन

रेलवे ने ट्रेन संख्या 05028 गोरखपुर-हटिया स्पेशल ट्रेन के समय में परिवर्तन किया है। एक अक्टूबर से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। अब यह ट्रेन गोरखपुर से 07:25 बजे के स्थान पर 07:20 बजे प्रस्थान करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.