Jharkhand: सांसद बने चंद्रप्रकाश ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
Jharkhand. राज्य में एनडीए की सहयोगी दल आजसू के नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 08:04 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। आजसू के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को मंत्री व विधायक दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास को मंत्री पद का इस्तीफा सौंपा, जबकि विधानसभा में विधानसभाध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव को विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा सौंपा। चंद्रप्रकाश लोकसभा चुनाव में गिरिडीह संसदीय सीट से निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद उनका दोनों पदों से इस्तीफा देना तय था।
इधर, मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के पहले सभी मंत्रियों ने चंद्रप्रकाश चौधरी को लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने चंद्रप्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस्तीफे के बाद चंद्रप्रकाश ने कहा कि गिरिडीह की जनता ने चुनाव में उनका जो भरपूर सहयोग दिया उसमें रामगढ़ की भी बड़ी भूमिका है। कहा कि गिरिडीह के लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप मिले दायित्वों को वे पूरा करेंगे।
आजसू को ही मिलेगा रघुवर कैबिनेट में रिक्त हुआ पद
रघुवर कैबिनेट में मंत्री का एक और पद रिक्त हो गया है। इसकी पूरी संभावना है कि यह पद आजसू कोटे से ही किसी को मिलेगा। फिलहाल पार्टी विधायक राजकिशोर महतो और रामचंद्र सहिस में से किसी एक को यह पद मिलने की संभावना है, क्योंकि पार्टी के एक और विधायक विकास मुंडा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में निलंबित हैं। मंत्री पद की जिम्मेदारी तय करने में पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो के अलावा चंद्रप्रकाश चौधरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
केंद्र में मंत्री पद की उम्मीद
आजसू को केवल एक सीट जीतने के बाद भी चंद्रप्रकाश चौधरी को केंद्र में मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक पार्टी को इसमें निराशा ही हाथ लगी है। अब पार्टी की नजर केंद्र में कैबिनेट के विस्तार पर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें