Jharkhand Corona News: झारखंड में कोरोना से 14वीं मौत, गिरिडीह के 24 साल की विवाहिता ने तोड़ा दम
Jharkhand Corona News Update. गिरिडीह जिले की रहने वाली थी संक्रमित महिला 27 जून की देर रात किया गया था कोविड वार्ड में भर्ती
रांची, जासं। Jharkhand Coronavirus Cases Update News झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को राजधानी के कोविड अस्पताल रिम्स में भर्ती एक 24 साल की विवाहित महिला की मौत कोरोना से हो गई है। राज्य में कोरोना से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सूबे में कोरोना से अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत महिला बगोदर गिरिडीह की रहने वाली है। महिला की उम्र करीब 24 वर्ष बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला हृदय रोग से पीड़ित थी। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 27 जून की देर रात उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 24 वर्षीय महिला की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। इससे पूर्व कल रविवार को भी साहिबगंज के कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। वह ब्रेन हैमरेज से पीडि़त था। साहिबगंज के 68 वर्षीय मरीज की रांची के मेडिका अस्पताल में मौत हो गई थी।
राज्य में इतने कम उम्र की पहली मौत
झारखंड राज्य में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मौत के बाद मृतकों की सूची में एक और संख्या बढ़ गई है। बता दें कि अब तक हुई मौतों में सभी 50 साल से ऊपर के थे। यह पहली महिला है जिसकी मौत 24 साल में हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि हृदय रोग के कारण उसकी स्थिति काफी खराब थी, जिस वजह से महिला ने दम तोड़ा।