Move to Jagran APP

रांची नगर निगम हो रहा हाईटेक, नालियों और सड़कों की होगा जियो टैगिंग

विक्रम गिरी रांची रांची नगर निगम भी हाईटेक हो गया है। शहर की साफ-सफाई भी अब हाईटेक तरीके से की जाएगी। सड़कों और नालियों की जियो टैगिंग की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 07:03 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 07:03 AM (IST)
रांची नगर निगम हो रहा हाईटेक, नालियों और सड़कों की होगा जियो टैगिंग
रांची नगर निगम हो रहा हाईटेक, नालियों और सड़कों की होगा जियो टैगिंग

विक्रम गिरी, रांची : रांची नगर निगम भी हाईटेक हो गया है। शहर की साफ-सफाई भी अब हाईटेक तरीके से की जाएगी। निगम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अब नालियों और सड़कों की जियो टैगिंग करेगा। इसके लिए निगम ने मारवाड़ी कॉलेज के 117 विद्यार्थियों का चयन किया है। ये विद्यार्थी 17 अप्रैल से सर्वे शुरू कर देंगे। ये विद्यार्थी हर वार्ड में गलियों, नालियों की संख्या, उनके प्रकार, गहराई, लंबाई आदि का डाटा इकट्ठा करेंगे। यह प्रक्रिया 10 से 15 दिन चलेगी। जिसके बाद यह अपनी रिपोर्ट निगम को सौंपेंगे। जियोलॉजी विभाग के हैं ये विद्यार्थी : वार्डो में सर्वे के लिए चुने गए विद्यार्थी मारवाड़ी कॉलेज के जियोलॉजी विभाग के हैं। सर्वे के 10 से 15 दिन बाद ये अपनी सर्वे रिपोर्ट निगम को सौंपेंगे। इसलिए हो रही जियो टैगिंग

loksabha election banner

-निगम को पता चलेगा कि किस वार्ड की किस गली में कितनी नालियां हैं।

-किस प्रकार की नालियां हैं, कितनी चौड़ी नालियां हैं।

-इनकी लंबाई और गहराई कितनी है।

-इसी प्रकार वार्डो में सड़कों की लंबाई, चौड़ाई कितनी है।

-इसी हिसाब से निगम हर वार्ड में कर्मियों को लगाएगा।

विद्यार्थियों को मिली है ट्रेनिंग

सर्वे के काम में लगाए जा रहे 117 विद्यार्थियों को निगम के इंवायरमेटल इंजीनियर निदाश की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। उन्हें बताया गया है कि सर्वे कैसे करना है। किस तरह नालियों और सड़कों की मापी करनी है। नापने के बारे में सारी जानकारी दी गई है।

जियो टैगिंग से ये होगा फायदा : जियो टैगिंग होने से काम में काफी पारदर्शिता आएगी। इसी आधार पर कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.