विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लालू, हेमंत और राहुल का परिवार...', BJP नेता ने दिया ऐसा बयान; मचेगा सियासी घमासान!

Published: Sun, 19 May 2024 09:32 PM (IST)

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रविवार को प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं पर जमकर प्रहार ...और पढ़ें

'लालू, हेमंत और राहुल का परिवार...', BJP नेता ने दिया ऐसा बयान (फाइल फोटो)
'लालू, हेमंत और राहुल का परिवार...', BJP नेता ने दिया ऐसा बयान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. झारखंड में सभी 14 सीटों पर एनडीए की होगी जीत- गौरव भाटिया
  2. जनजातीय समाज का अभिमान और संस्कृति खतरे में- गौरव भाटिया

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने रविवार को मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड में कांग्रेस-राजद और झामुमो की तिकड़ी राज्य को लूटने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड और यहां की जनता को हमेशा दिल में रखा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता ने मन बना लिया है कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस चुनाव में एनडीए और भाजपा पिछले 10 वर्ष के विकास कार्य की रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता से पुनः आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा 370 से अधिक सीट जीतेगी, एनडीए 400 पार होगा।

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस से सबक लिया- गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस से सबक लिया। यही कारण है कि 10 समन देने के बाद भी ईडी के पास नहीं गए। इनकी नीतियां झारखंड की जनता की विरोधी है। घुसपैठियों पर लगाम नहीं है। विधि-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। राज्य सरकार ने जनजातीय समाज के लोगों की जमीन ली।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के मामले में राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं कहा। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी परिवार लालू, सोरेन और गांधी है। लोकतंत्र को इनसे खतरा है। आलमगीर आलम और हेमंत सोरेन जल्द जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। उनसे जनता का एक-एक पैसा वसूला जाएगा।

जनजातीय समाज का अभिमान और संस्कृति खतरे में- भाटिया

गौरव भाटिया ने कहा कि यूपीए के 10 साल के शासन में बड़े पैमाने पर घुसपैठियों को देश में घुसने दिया गया। जनजातीय समाज का अभिमान और संस्कृति खतरे में है। वे जमीन हड़प रहे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 53 साल के अपरिपक्व नेता राहुल गांधी कहते हैं कि बहुसंख्यक के लिए देश में जगह नहीं है। हलाला, बहु विवाह को ठीक मानते हैं। 

ये भी पढ़ें- 

नेता-अधिकारी चुनाव में व्यस्त, 'बाबुओं' ने करवा दी करोड़ों की हेराफेरी; ऐसे उठा पूरे मामले से पर्दा

नक्सलियों के गढ़ में बिछेगा सड़कों का जाल, इलाके के लोगों की चमकेगी किस्मत! यहां आन-जाना हो जाएगा आसान