Garhwa Coronavirus News: गढ़वा में मिले 34 नए कोरोना मरीज, 24 हुए स्वस्थ
Garhwa Coronavirus News इसके साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 1693 हो गई है। इनमें 1539 स्वस्थ हुए हैं।
गढ़वा, जासं। गढ़वा जिले में शुक्रवार की देर शाम कोरोना संक्रमित 34 नए लोग मिले हैं। इनमें 22 संक्रमितों की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच से हुई है। जबकि ट्रूनेट जांच में 04 तथा रैपिड एंटिजेन किट से जांच में 08 संक्रमितों की पहचान हुई। उक्त सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कोविड अस्पतालों में इलाजरत 24 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
इसके साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 1693 हो गई है। इनमें 1539 स्वस्थ हुए हैं। जबकि नौ संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 145 संक्रमितों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि शनिवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में 1237 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें 406 सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि ट्रूनेट लैब में 163 सैंपल तथा रैपिड एंटिजेन किट से 668 सैंपल की जांच हुई।