यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus Update: झारखंड के जामताड़ा में एक, गढ़वा में फिर मिले कोरोना के 2 मरीज; जानें ताजा हाल
Garhwa Coronavirus Cases News Update झारखंड के जामताड़ा में एक और गढ़वा में कोरोना के 2 मरीज मिले हैं। रविवार ...और पढ़ें

गढ़वा, जेएनएन। Garhwa Coronavirus Cases News Update झारखंड के गढ़वा में कोरोना के 2 मरीज मिले हैं। रविवार को रांची के रिम्स में सैंपल जांच में इन दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। इसके पहले भी एक कोरोना संक्रमित मामला मिला था। रविवार को 2 नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अफसरों को संक्रमित इलाके को पूरी तरह सेनिटाइज करने का आदेश दिया गया है।
गढ़वा में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव
जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही हैं। रविवार को दो और लोगों के कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। आज मिले दोनों संक्रमित 10 से 12 वर्ष उम्र के बच्चे हैं। यह दोनों शहर के एक मोहल्ले के कोरोना संक्रमित मरीज के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : झारखंड में 5 नर्स कोरोना पॉजिटिव, आज फिर मिले 15 कोरोना मरीज, नीचे से ऊपर तक खलबली; जानें ताजा हाल
बताते चलें कि 22 अप्रैल को जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था, जब 23 वर्षीय युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके पश्चात उसे मेराल के संगबरिया स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है। वही उसके संपर्क में आए रिश्तेदारों की ट्रैकिंग कर सैंपल लेकर जांच के लिए रिम्स भेजा गया था। साथ ही सभी को क्वारेन्टाइन केंद्र में रखा गया था । इधर जिला प्रशासन कोरोना संक्रमित दोनों बच्चों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी में जुट गया है।
जिले में आज 2 मामले पॉजिटिव आए हैं। यह मामला पूर्व के कोरोना संदिग्ध के परिवार के सदस्य हैं जो पूर्व से सदर हॉस्पिटल में ही क्वारंटाइन किए गए हैं। उन्हें सबसे अलग रख के इलाज किया जाएगा।। हर्ष मंगला, डीसी, गढ़वा।
