झारखंड: गढ़वा में प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या, जंगल में मिला शव
रविंद्र सिंह का शव पास के जंगल से पुलिस ने बुधवार की रात बरामद किया है। रविंद्र की हत्या गला दबाकर किए जाने की बात कही जा रही है। हत्या के पीछे प्रेम प्रंसग को कारण बताया गया।
गढ़वा, जासं। गढ़वा के चिनियां में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जिले के चिनियां थाना अंतर्गत रानीचेरी गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र रविंद्र सिंह 18 वर्ष का शव पास के जंगल से पुलिस ने बुधवार की रात बरामद किया है। रविंद्र की हत्या गला दबाकर किए जाने की बात कही जा रही है। हत्या के पीछे प्रेम प्रंसग को कारण बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक के परिजन कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...