Move to Jagran APP

रांची पर भी पड़ सकता है तूफान गाजा का असर, 13-14 को आसमान में छाए रह सकते हैं बादल

लगातार गिर रहा है रांची का तापमान, कांके का पारा पहुंच चुका है 10 डिग्री पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 07:13 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 07:13 AM (IST)
रांची पर भी पड़ सकता है तूफान गाजा का असर, 13-14 को आसमान में छाए रह सकते हैं बादल
रांची पर भी पड़ सकता है तूफान गाजा का असर, 13-14 को आसमान में छाए रह सकते हैं बादल

जागरण संवाददाता, रांची : बंगाल की खाड़ी में बन रहे सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म (गाजा) का झारखंड में असर नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने इस सिस्टम का गाजा नाम दिया है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को यह सिस्टम उत्तरी तमिलनाडु व दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को कुडलूर में हिट करेगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि फिलहाल रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि आगामी दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान के समीप होगा। साइक्लोन के कारण 13 व 14 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मौसम में परिवर्तन से ठंड का अहसास होगा, लेकिन कनकनी नहीं होगी। दिन में धूप के कारण गर्मी व शाम होते ही ठंड का अहसास होगा। फिर आसमान से बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के तहत बताया कि आगामी चार दिनों तक सुबह में कुहासा या कोहरा छा सकता है।

ज्ञात हो कि पिछले दो-तीन दिनों से रांची के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। धीरे-धीरे बढ़ती ठंड के बीच एक दिन पहले रांची के कांके क्षेत्र का पारा लुढ़ककर 10 डिग्री तक पहुंच गया था। यह झारखंड के इस मौसम का सबसे कम तापमान था। इधर राजधानी रांची का पारा भी 12 डिग्री के आसपास रह रहा है। ---------

रविवार का तापमान (डि से. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 27.2 12.6

जमशेदपुर 30.6 16.2

डालटनगंज 29.3 13.3

कांके 26.5 10.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.