Move to Jagran APP

Dr. KK Sinha Neurologist: पंचतत्व में विलिन हुए डॉ. केके सिन्हा

Dr. KK Sinha Neurologist. शहर के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट रहे केके सिन्हा का अंतिम संस्कार रविवार को स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 02:43 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 07:56 PM (IST)
Dr. KK Sinha Neurologist: पंचतत्व में विलिन हुए डॉ. केके सिन्हा
Dr. KK Sinha Neurologist: पंचतत्व में विलिन हुए डॉ. केके सिन्हा

रांची, जेएनएन। शहर के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट रहे केके सिन्हा का अंतिम संस्कार रविवार को स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। घाट पर उनकी पुत्री भी पहुंची। इससे पूर्व बरियातू स्थित उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। केके सिन्हा को अंतिम विदाई के समय लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे।

loksabha election banner

बता दें कि देश के जाने- माने न्‍यूरोलॉजिस्‍ट और झारखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर के के सिन्हा का शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्‍होंने रांची के बरियातू स्थित अपने आवास पर आखिरी सांसें लीं। वे 89 वर्ष के थे। न्‍यूरोलॉजी के मास्‍टर कहे जाने वाले केके सिन्‍हा को कई जटिल बीमारियों के सफल इलाज के लिए जाना जाता है। डॉ केके सिन्हा ने वर्ष 1948 में बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। 

अंतिम संस्‍कार के लिए स्‍वर्णरेखा घाट जाते लोग।


स्‍वर्णरेखा घाट पर केके सिन्‍हा के अंतिम संस्‍कार में पहुंचे गणमान्‍य लोग।

दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद वे इंग्लैंड चले गए थे। इंग्लैंड में उन्होंने न्यूरोलॉजी में एमडी और एफआरसीपी की डिग्री हासिल की। जिसके बाद वर्ष 1962 में उन्होंने रांची के रिम्स से प्रैक्टिस की शुरुआत की थी। वर्ष 1976 से उन्होंने घर पर ही मरीजों को देखना शुरू किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.