Move to Jagran APP

Coronavirus Alert: दिल्ली कैंप से झारखंड लौटे 4 व्यक्तियों पर रखी जा रही नजर

Coronavirus Alert. कोरोना प्रभावित चीन से लौटने के बाद निगरानी रखी जा रही है। अभी तक छह संदिग्धों की जांच हुई है। किसी में वायरस नहीं मिला है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 09:21 PM (IST)
Coronavirus Alert: दिल्ली कैंप से झारखंड लौटे 4 व्यक्तियों पर रखी जा रही नजर
Coronavirus Alert: दिल्ली कैंप से झारखंड लौटे 4 व्यक्तियों पर रखी जा रही नजर

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से झारखंड लौटे अभी तक छह संदिग्ध लोगों की जांच हुई है। अच्छी बात यह है कि इनमें से किसी में कोरोना वायरस होने की पुष्टि नहीं हुई। इनमें से तीन जमशेदपुर तथा तीन रांची के हैं। इधर, चीन से लौटे तथा आइटीबीपी के दिल्ली स्थित और सेना के मानेसर कैंप में 14 दिनों तक पृथक देखभाल में निगरानी में रखे गए 647 लोगों को अपने गृह राज्य जाने की अनुमति दे दी गई है। इनमें से चार यात्री झारखंड के विभिन्न जिलों में लौटे हैं।

loksabha election banner

इनमें बोकारो के दो, चतरा तथा देवघर (मधुपुर) के एक-एक शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें 14 दिनों तक और अपने घरों में रहने की सलाह दी है। इनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी भी रखी जा रही है। इससे पहले चीन से झारखंड लौटे 77 लोगों को 28 दिनों तक अपने घर में रहने की सलाह दी गई थी तथा इनकी भी लगातार निगरानी की जा रही थी। इनमें से एक व्यक्ति की 28 दिनों की निगरानी अवधि खत्म हो गई है। वहीं एक व्यक्ति जामताड़ा से बिहार के भागलपुर चला गया है, जिसकी सूचना बिहार के स्टेट सर्विलांस यूनिट को दे दी गई है।

इधर, राज्य सरकार द्वारा संचालित 104 हेल्पलाइन में कुल 136 लोगों ने कोराना वायरस से संबंधित जानकारी हासिल की। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी जिला अस्पतालों में कुल 102 आइसोलेशन बेड को चिह्नित किया है। सभी मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों में कुल 998 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट तथा कुल 301 एन-95 मास्क की व्यवस्था की गई है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई जानकारी के अनुसार, लाखों व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद संदेह के आधार पर कुल 2,654 लोगों के सैंपल आगे की जांच के लिए उच्च स्तरीय लैब में भेजे गए थे। इनमें से महज तीन में संक्रमण पाया गया। तीनों केरल के थे। तीनों अब स्वस्थ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.