Move to Jagran APP

झारखंड में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, तीन घायल

झारखंड में आंधी और पानी के साथ हुए वज्रपात में आठ लोगों की मौत हो गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 01:05 PM (IST)
झारखंड में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, तीन घायल
झारखंड में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, तीन घायल

जागरण न्यूज नेटवर्क, रांची। आंधी-पानी के साथ रविवार की दोपहर हुए वज्रपात में झारखंड में आठ लोगों की मौत हो गई। रामगढ़ में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि, रांची के बेड़ो, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा व बोकारो में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, महिला समेत तीन लोग व कई मवेशी वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के भदानीनगर ओपी क्षेत्र चैनगड़ा में दोपहर लगभग दो बजे हुए वज्रपात से बिट्टू तुरी (25) व राहुल तुरी (16) की मौत हो गई। दोनों सगे चचेरे भाई थे और रांची जिले के खलारी डकरा के भूतनगर के रहने वाले थे। वे शनिवार को मंडा पूजा को लेकर चैनगडा तुरी टोला स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रविवार को मंडा मेले से लौटने के बाद बिट्टू व राहुल अपने बहनोई सुनील तुरी के घर आए। यहां उन लोगों ने खाना खाया। गर्मी ज्यादा होने के कारण बालेश्वर के घर के समीप ही स्थित नीम के पेड़ के पास दोनों खड़े थे।

इसी बीच, अचानक हुए वज्रपात की चपेट में दोनों आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं नीम पेड़ के बगल में ही स्थित अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही सुरेंद्र उरांव की पत्नी किरण देवी (35) वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए पतरातू अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी ओर चतरा के गिद्धौर प्रखंड के पहरा गांव में वज्रपात से एक ग्रामीण व एक बकरी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पहरा गांव के सोनू साव के रूप में हुई। वहीं बिल्ट साव नामक युवक की दो बकरियां घायल हो गई। वहीं, लोहरदगा में भी वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। दो अन्य युवक झुलस गए हैं। दोनों युवकों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली निवासी रंथा लोहरा रविवार को खेत में क्यारी बना रहा था तभी अचानक वज्रपात हो गया। जिसकी चपेट में आने से रंथा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव का ही प्रदीप उरांव झुलस गया। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र की भौंरो पंचायत के बलसोता गांव में वज्रपात से रेयाज अंसारी (28) घायल हो गया। वह सदर अस्पताल में इलाजरत है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.