Move to Jagran APP

42 अधिकारियों का तबादला, बदलेंगे कई जिलों के डीटीओ

रांची भारतीय वन सेवा के अधिकारी मनीष कुमार को अपर मनरेगा आयुक्त के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। मनीष कुमार आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बने रहेंगे। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला मंगलवार को कर दिया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को इन तबादलों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 01:03 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 01:03 AM (IST)
42 अधिकारियों का तबादला, बदलेंगे कई जिलों के डीटीओ
42 अधिकारियों का तबादला, बदलेंगे कई जिलों के डीटीओ

रांची : भारतीय वन सेवा के अधिकारी मनीष कुमार को अपर मनरेगा आयुक्त के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। मनीष कुमार आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बने रहेंगे। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला मंगलवार को कर दिया गया है। इनमें से 10 अधिकारियों की सेवा परिवहन विभाग को दी गई है, जहां से वे जिला परिवहन पदाधिकारी के तौर पर जिलों में नियुक्त होंगे। राज्य सरकार ने मंगलवार को इन तबादलों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

loksabha election banner

अधिसूचना के अनुसार जिन दस अधिकारियों की सेवा परिवहन विभाग को दी गई है, उनके नाम रोहित सिन्हा, अनवर हुसैन, मनीष कुमार, बिजय सिंह विरुवा, प्रवीण कुमार प्रकाश, अजय कुमार तिर्की, सुरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार रजक, संतोष सिंह और सौरभ प्रसाद हैं। इसके अलावा, प्रखंड विकास पदाधिकारियों से अंचलाधिकारी का काम लेने के लिए सेवा राजस्व विभाग को सौंप दी गई है। इन अधिकारियों में सुरेंद्र उरांव, महेंद्र छोटन उरांव, जीतराय मुर्मू, अलका कुमारी, सुरेश कुमार सिन्हा, जफर हसनात, विजय केरकेट्टा, शशिभूषण वर्मा, संदीप कुमार मद्धेशिया, संजीव कुमार, राजीव नीरज, गुलजार अंजुम और भागीरथ महतो शामिल हैं। कई अधिकारियों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है, जिनमें उज्ज्वल कुमार सोरेन, इंद्रलाल ओहदार, रौशन कुमार, राकेश सहाय, शफीक आलम, हारुन रशीद, जहीर आलम व कयूम अंसारी शामिल हैं। इसके अलावा, भरनो बीडीओ विशाल कुमार को रामगढ़ का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

-------------- संगीता शरण बनीं रांची की जिला कल्याण पदाधकिारी

रांची : राज्य सरकार ने आठ कल्याण पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें से कई को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अनुसूचति जनजाति, अनुसूचति जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

--

नाम - कहां गए

संगीता शरण : जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची

सुभाष कुमार : जिला कल्याण पदाधिकारी, गढ़वा

अशोक प्रसाद : अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, दुमका, साहिबगंज का अतिरिक्त प्रभार

आलोक रंजन : अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सदर रांची, झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम तथा झारखंड राज्य आदिवासी सहकारिता विकास निगम के प्रभारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार।

नीली सरोज कुजूर : अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, बरही जिला कल्याण पदाधिकारी, दुमका का अतिरिक्त प्रभार।

अजय जेराल्ड मिज : अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सिमडेगा, जिला कल्याण पदाधिकारी, गुमला का अतिरिक्त प्रभार।

आशीषित केरकेट्टा : प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, चतरा

लक्ष्मण हरिजन : अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, चाईबासा, जिला कल्याण पदाधिकारी, सरायकेला का अतिरिक्त प्रभार।

----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.