Move to Jagran APP

वनवासी कल्याण केंद्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेठा नाग का निधन, आरएसएस ने जताया शोक

Ranchi News जेठा नाग महालेखाकार कार्यालय से सेवानिवृत्त होकर समाज सेवा के क्षेत्र में वनवासी कल्याण केंद्र से जुड़े। यहां प्रांत मंत्री रहे और इसके बाद 10 वर्षों तक प्रांतीय अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन किया। अभी ये संरक्षक के दायित्व में थे। वनवासी कल्याण केंद्र में रहते हुए रिम्स

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 06:33 AM (IST)
वनवासी कल्याण केंद्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेठा नाग का निधन, आरएसएस ने जताया शोक
वनवासी कल्याण केंद्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेठा नाग का निधन, आरएसएस ने जताया शोर

रांची, जागरण संवाददाता। वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के संरक्षक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेठा नाग (87 वर्ष) का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सपारोम, खूंटी में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर पूरा वनवासी कल्याण केंद्र मर्माहत है। आरएसएस के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय आजाद सहित आरएसएस के भी कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

शुरु से समाजसेवा के काम मेें जुड़े रहे

जेठा नाग महालेखाकार कार्यालय से सेवानिवृत्त होकर समाज सेवा के क्षेत्र में वनवासी कल्याण केंद्र से जुड़े। यहां प्रांत मंत्री रहे और इसके बाद 10 वर्षों तक प्रांतीय अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन किया। अभी ये संरक्षक के दायित्व में थे। वनवासी कल्याण केंद्र में रहते हुए रिम्स के स्वायत्त परिषद् के सदस्य भी रहे।

जनजाति कल्याण के लिए किए सराहनीय काम

इनका जन्म 20 मई 1935 को हुआ था। उन्होंने जनजातियों के कल्याण के लिए सराहनीय काम किया। परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इनके निधन पर वनवासी कल्याण केंद्र के केंद्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग, कृपा प्रसाद सिंह, सत्येंद्र सिंह, रिझु कच्छप, सुखी उरांव, सुनील सिंह, हिरेंद्र सिन्हा, नरेश मुंडा, महेश मुंडा, रणधीर सिन्हा, मंगल सिंह मुंडा, तुलसी प्रसाद गुप्ता, कजरू मुंडा आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदना प्रकट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.