Move to Jagran APP

पूर्व सांसद मनोज भुइयां, पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने थामा भाजपा का दामन Ranchi News

Jharkhand BJP. सांसद सुनील सिंह और अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में कईयों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रवींद्र नाथ गंझू अनामिका जूही व प्रियंका पाल भी भाजपा से जुड़े।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 08:12 PM (IST)
पूर्व सांसद मनोज भुइयां, पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने थामा भाजपा का दामन Ranchi News
पूर्व सांसद मनोज भुइयां, पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने थामा भाजपा का दामन Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की कतार खत्म ही नहीं हो रही है। शनिवार को इस कड़ी में कई प्रमुख नाम और जुड़े। पूर्व सांसद मनोज भुइयां, पूर्व मंत्री देव कुमार धान, राजद के पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार समेत कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चतरा सांसद सह प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार सिंह, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। रवींद्र नाथ गंझू, अनामिका जूही, प्रियंका पाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष भारी हुजूम देखने को मिला।

loksabha election banner

सड़क पर आवश्यकता से अधिक भीड़ उमडऩे के कारण ट्रैफिक भी अस्तव्यस्त हुआ। मिलन समारोह में सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसके हर कार्यक्रम में भारत माता की जय बोली जाती है। सुनील सिंह ने कहा कि जनसंघ के समय से हम धारा 370 हटाने को लेकर संकल्पित थे। जैसे ही हमारी सरकार आई हमने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। कहा, भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री बन सकता है और यही हमारे परिवार की खूबसूरती है।

प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जैसे मेले में शामिल होने के लिए पूरे गांव से लोग आते हैं, ठीक वैसे ही भाजपा में शामिल होने के  लिए लगातार पूरे प्रदेश से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। भाजपा आज हर वर्ग-समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही हैं चाहे वो किसान, मजदूर हों या छोटे व्यापारी। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले को बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा और नरेंद्र मोदी के अलावा देश के सामने कोई विकल्प नही है।

इस मौके पर विश्राम उरांव, सीमा उरांव, बुधवा उरांव, महतो भगत, बैद्यनाथ उरांव, शंकर उरांव, अनिल साहू, रामदेव भगत, राहुल कुमार, किशोर साहू, प्रयाग पाठक, संदीप मुंडा, महेंद्र प्रजापति, छोटन उरांव, सन्नी पासवान, मंजय प्रकाश, अमित तिर्की, विक्की पासवान, सूरज सिंह, निर्भय यादव, गौरव दास, रोहित महतो, संजीव कुमार, अक्षय कुमार, धीरज कुमार, अमित महतो, सुरेंद्र पासवान, संजय सिंह, अशोक तिवारी, चंद्रकांत उपाध्याय, जैनेंद्र यादव, समशेर आलम, शंभू यादव, राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मनोज भुइयां बोले, गर्व महसूस कर रहा हूं

पूर्व सांसद मनोज भुइयां ने कहा भाजपा की सदस्यता लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं। जिस तरह मोदी जी एवं झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दलित समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाईं। उसी से प्रभावित होकर आज मैं भी इस गौरव यात्रा का हिस्सा बनने आया हूं।

धान बोले, डबल इंजन की सरकार में आदिवासियों का हो रहा विकास

पूर्व मंत्री देव कुमार धान ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार ने न सिर्फ आदिवासियों के लिए कई लोक कल्याणकारी योजनाएं बनाई बल्कि उन्हें धरातल पर भी उतार के दिखाया। राजद के पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि मैं 1992 से राजद में हूं। लेकिन आज राष्ट्रहित में राजद छोड़कर त्वरित गति से बढ़ रही इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने आया हूं। जबकि झामुमो के युवा नेता रवींद्र नाथ गंझू ने कहा कि झामुमो एवं तमाम विपक्षी दलों के पास आज विकास का कोई ब्लू प्रिंट नहीं है।  मिलन समारोह का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुड्डू और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.