Move to Jagran APP

झारखंडः सीबीआइ जांच में खुलासा, बच्‍चों के गिफ्ट से करोड़पति बन गए पूर्व मंत्री एनोस एक्का

Anosh Ekka. एनोस एक्‍का मंत्री बनने के बाद साल में दो बार अपने दोनों बच्चों के जन्मदिन पर पार्टी देते थे। उस पार्टी में पांच हजार से अधिक लोग शिरकत करते थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 05:40 PM (IST)
झारखंडः सीबीआइ जांच में खुलासा, बच्‍चों के गिफ्ट से करोड़पति बन गए पूर्व मंत्री एनोस एक्का
झारखंडः सीबीआइ जांच में खुलासा, बच्‍चों के गिफ्ट से करोड़पति बन गए पूर्व मंत्री एनोस एक्का

रांची, राज्य ब्‍यूरो। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का ऐसे ही नहीं करोड़पति बन गए, उनके बच्‍चों का इसमें खासा योगदान रहा। वे अवैध कमाई से नहीं अपने बच्‍चों को गिफ्ट में मिले पैसे से करोड़पति बने हैं। करीब 16 करोड़ रुपये एनोस ने उपहार के रूप में बनाए हैं। सीबीआई की जांच में इसका खुलासा हुआ है। एनोस एक्का पर 16 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप साबित करने में जुटी सीबीआइ ने अदालत को यह चौंकाने वाली जानकारी दी है।

loksabha election banner

सीबीआइ कोर्ट में चल रही दलील में सीबीआइ की ओर से एनोस के खिलाफ 158 गवाही दर्ज कराई गई है। एनोस ने अपने बचाव में 219 गवाहों की लिस्‍ट कोर्ट में जमा कराई। एनोस के गवाह लक्ष्मी प्रसाद, डमरूधर दास, संतोष कुमार मिश्रा, माधव कच्छप, एम्ब्रोस एक्का, एमके गिरि आदि ने एनोस को नगद उपहार देने की बात कही है। एनोस के गवाहों ने कोर्ट को बताया कि दोनों बच्चों की जन्मदिन पार्टी में जब भी गए गिफ्ट के तौर पर 20000 रुपये तक नगद दिये। जानकारी के अनुसार एनोस एक्‍का मंत्री बनने के बाद अपने दोनों बच्चों के जन्मदिन पर पार्टी देते थे। इसमें पांच हजार से अधिक लोग उन्‍हें गिफ्ट देते थे।

पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के नाम पर बनाई 16 करोड़ की संपत्ति
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी एनोस एक्का के मामले की जांच कर रहे सीबीआई के डीएसपी अशेष कुमार ने न्यायालय में एनोस के बैंक डिटेल और अनुसंधान के दौरान जब्त कागजातों की जानकारी दी थी। तब उन्होंने कोर्ट को बताया था कि एनोस ने अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के नाम से 15 करोड़ 96 लाख 59 हजार 416 रुपए की संपत्ति अर्जित की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.