विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alamgir Alam: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 7 अगस्त को होगी हियरिंग

Published: Sun, 04 Aug 2024 12:26 PM (IST)

Alamgir Alam मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपित में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शनिवार ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई स्थगित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई स्थगित

राज्य ब्यूरो, रांची। मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपित में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई टल गई।

अब मामले में सात अगस्त को सुनवाई होगी। शनिवार को मामले में सुनवाई की होनी थी। लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से अलग रहने के कारण सुनवाई टल गई।

याचिकाकर्ता ने 1500 पन्नों की याचिका की थी दाखिल

पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से लगभग 1500 पन्नों की लिखित बहस अदालत में फाइल की गई थी। ईडी की ओर से मामले में जवाब दाखिल है।

बता दें आलमगीर आलम ने 18 जुलाई को गिरफ्तारी के 64 दिनों बाद जमानत की गुहार लगाई है। दाखिल याचिका में अपने आप को मामले में निर्दोष बताया गया है।

15 मई को ईडी ने किया था गिरफ्तार

ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में हैं। यह गिरफ्तारी उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल एवं उसका नौकर जहांगीर आलम के यहां से मिले 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामदी मामले में किया गया है। इसी मामले में ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित नौ आरोपित जेल में है।

ये भी पढ़ें-

आलमगीर आलम के कार्यकाल के टेंडर होंगे रद्द, मैराथन बैठकें कर रहे नए मंत्री; अधिकारियों को दिए निर्देश

Jharkhand: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर 3 अगस्त को होगी सुनवाई, 1500 पन्नों की लिखित बहस कोर्ट में दाखिल