बयान दर्ज करवाया और पीछे के दरवाजे से निकल गए मुर्मू
रांची : रिनपास में नियुक्ति व प्रोन्नति घोटाला मामले में फंसे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने म
रांची : रिनपास में नियुक्ति व प्रोन्नति घोटाला मामले में फंसे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में अपना पक्ष रखा। उन्होंने अनुसंधानकर्ता के सामने लिखित बयान दर्ज कराया। हालांकि, उन्होंने क्या बयान दिया, यह अधिकारी बताने से कतराते रहे। मुर्मू मीडिया से छिपकर पीछे के दरवाजे से निकलकर चले गए। दिन में 11 बजे से करीब दो बजे तक पूर्व मंत्री एसीबी के दफ्तर में रहे और इस दरम्यान अपना पक्ष रखने के बाद वहां के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
इस मामले के एक अन्य आरोपी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का भी एसीबी ने पक्ष ले लिया है। तीसरे आरोपी पूर्व स्वास्थ्य सचिव बीके त्रिपाठी का बयान 22 सितंबर को दर्ज होगा। इसके बाद अन्य आरोपियों का बयान लिया जाएगा।
गौरतलब है कि रिनपास में निदेशक पद पर डॉ.अमूल रंजन की अवैध तरीके से हुई बहाली व वित्तीय अनियमितता की जाच एसीबी की टीम वर्ष 2015 से हीं कर रही है। इस मामले में हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह, स्वास्थ्य सचिव बीके त्रिपाठी, रिनपास निदेशक डॉ अमूल रंजन के खिलाफ प्राइमरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज कर एसीबी ने छानबीन शुरू की थी। जाच में गड़बड़िया मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।