Move to Jagran APP

झारखंड के Ex DGP डीके पांडेय पर दहेज प्रताड़ना का केस, बहू ने लगाए संगीन आरोप

पूर्व डीजीपी डीके पांडेय पर रांची के महिला थाना में बहू ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। इसमें पति सास और ससुर को आरोपित बनाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 05:32 PM (IST)
झारखंड के Ex DGP डीके पांडेय पर दहेज प्रताड़ना का केस, बहू ने लगाए संगीन आरोप
झारखंड के Ex DGP डीके पांडेय पर दहेज प्रताड़ना का केस, बहू ने लगाए संगीन आरोप

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीके पांडेय, उनकी पत्नी डॉ. पूनम पांडेय व बेटे शुभांकन के खिलाफ रांची के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया है। शुभांकन की पत्नी रेखा मिश्रा ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कानून सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। दर्ज प्राथमिकी में पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की बहू रेखा मिश्रा ने बताया है कि तीन साल पहले उनकी शादी पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीके पांडेय के बेटे शुभांकन से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति, सास व ससुर ताना देने लगे। रेखा को मानसिक रूप से प्रताड़‍ित किया जाता था। प्रताड़ना जब हद से ज्यादा हो गई, तो वे अपने मायके में रहने लगी। उन्होंने शनिवार को महिला थाने पहुंचकर अपने ससुर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीके पांडेय, सास डॉ पूनम पांडेय व पति शुभांकन को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

महिला हिंसा व प्रताड़ना के खिलाफ कार्य करने वाले डीजीपी अपने ही घर में फंसे

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद डीजीपी के पद पर  डीके पांडेय का कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में महिलाओं के प्रति हिंसा व प्रताडऩा को पहली प्राथमिकता दी थी। इसके लिए उन्होंने राज्य में शक्ति एप को प्रचारित किया, महिला कमांडो की तैनाती की, शक्ति मोबाइल की शुरुआत की। पुलिस की नौकरी में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो, इसपर भी बल दिया। हर जगहों पर संबोधन में वे महिलाओं को प्राथमिकता देने पर जोर देते रहे। यहां तक कि राज्य के थानों में महिला मुंशी का प्रस्ताव भी पूर्व डीजीपी डीके पांडेय का ही था। अब डीजीपी अपने ही घर में मात खा गए और दहेज प्रताडऩा के आरोपित बन गए।

इन मामलों को लेकर भी रहे हैं विवादों में

पूर्व डीजीपी डीके पांडेय कई मामलों को लेकर विवाद व चर्चा में रहे हैैं। पलामू के बकोरिया कांड में भी उनपर संलिप्तता के आरोप लगे थे। सीबीआइ ेने उन्हें आरोपित भी बनाया।  इस मामले में पुलिस पर आरोप है कि उसने 2015 में 12 निर्दोष लोगों को नक्सली बताकर मुठभेड़ में मार दिया था। इसी तरह रांची के कांके में पत्नी के नाम पर गैरमजरूआ जमीन की गलत तरीके से बंदोबस्ती करा उसपर घर बनाने के मामले मेें भी वह विवादों में रहे। अब एक बार फिर बहू द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर वह चर्चा में हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.