Move to Jagran APP

MS Dhoni in Ranchi: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य बने महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni in Ranchi शुक्रवार की रात जेएससीए स्टेडियम में जेएससीए के नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा आजीवन सदस्य बनाने के आग्रह पर माही ने मुहर लगा दी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 09:36 AM (IST)
MS Dhoni in Ranchi: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य बने महेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni in Ranchi: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य बने महेंद्र सिंह धोनी

रांची, जासं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के आजीवन सदस्य बन गए हैं। शुक्रवार की रात जेएससीए स्टेडियम में जेएससीए के नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा आजीवन सदस्य बनाने के आग्रह पर माही ने मुहर लगा दी।  धौनी ने सदस्यों से कहा कि मैं जेएससीए का अभिन्न अंग हूं। मैं मानद सदस्य हूं। इससे भी मुझे कोई परेशानी नहीं है। जेएससीए चाह रहा है तो मैं आजीवन सदस्य बनने के लिए भी तैयार हूं।

loksabha election banner

जेएससीए की मैनेजिंग कमेटी में इसे रखकर इसपर मुहर लग जाएगी और उसके बाद एजीएम में इसे रैटिफाई भी करा लिया जाएगा। धौनी ने नई कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ दक्षिण अफ्रीका व भारत के बीच यहां होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया। जेएससीए के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि धौनी ने अपने कुछ विचार भी रखे।

जेएससीए स्टाफ  के डिनर में शामिल हुए धौनी

जेएससीए के मैदान से लेकर मेंटेनेंस तक के काम करनेवाले स्टॉफ  के लिए जेएससीए ने स्टेडियम परिसर में शुक्रवार की रात एक डिनर का आयोजन किया गया था। इस डिनर में धौनी भी शामिल हुए। धौनी ने बेतकल्लुफ  होकर सबसे बात की और फ ोटो खिंचवाई। जेएससीए के स्टॉफ  धौनी को अपने बीच पाकर काफी खुश थे।

 इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, जेएससीए के पूर्व सचिव राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव संजय सहाय, सह सचिव राजीव वधान व पूर्व सचिव देवाशीष चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.