Move to Jagran APP

Tablighi Jamaat: तब्लीगी जमात में शामिल विदेशी जेल भेजे जाएंगे, लॉकडाउन उल्‍लंघन सहित कई मामले हैं दर्ज

Tablighi Jamaat. रांची जमशेदपुर व धनबाद की पुलिस को कानूनी राय भी मिल चुकी है। अब उनके क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 10:12 AM (IST)
Tablighi Jamaat: तब्लीगी जमात में शामिल विदेशी जेल भेजे जाएंगे, लॉकडाउन उल्‍लंघन सहित कई मामले हैं दर्ज
Tablighi Jamaat: तब्लीगी जमात में शामिल विदेशी जेल भेजे जाएंगे, लॉकडाउन उल्‍लंघन सहित कई मामले हैं दर्ज

रांची, राज्य ब्यूरो। Tablighi Jamaat Delhi Nizamuddin Markaz झारखंड में पुलिस के हत्थे चढ़े तब्लीगी जमात में शामिल विदेशी नागरिकों का जेल जाना तय है। पुलिस को सिर्फ उनके स्वास्थ्य संबंधित रिपोर्ट का इंतजार है। अगर वे क्वारंटाइन के बाद पूरी तरह से स्वस्थ मिलेंगे, तब पुलिस उन्हें जेल भेज देगी। रांची, जमशेदपुर व धनबाद की पुलिस को कानूनी राय भी मिल चुकी है। अब उनके क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उनके स्वास्थ्य की फिर से जांच कराई जा सके।

loksabha election banner

अगर वे कोविड-19 के खतरे से बाहर मिलेंगे, तब उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। झारखंड में तब्लीगी जमात से जुड़े ऐसे 38 विदेशी नागरिक व पांच भारतीय हैं, जिनके विरुद्ध रांची, जमशेदपुर व धनबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनपर वीजा नियमों का उल्लंघन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत महामारी नियमों का उल्लंघन, लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने आदि का आरोप है।

इनमें अधिकतर धाराएं गैर जमानतीय हैं। जिनपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, उनमें रांची के हिंदपीढ़ी थाने में 17 विदेशी नागरिक व एक भारतीय, जमशेदपुर के मुसाबनी में 11 विदेशी नागरिक व धनबाद के गोविंदपुर थाने में 10 विदेशी सहित 14 लोग शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.