Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: चार दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, सताती रहेगी सर्दी

मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि चार दिनों तक सुबह में आसमान में हल्की धुंध छाई रहेगी। उसके बाद धीरे-धारे आसमान साफ हो जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 02:37 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: चार दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, सताती रहेगी सर्दी
Jharkhand Weather Update: चार दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, सताती रहेगी सर्दी

रांची, जासं। आगामी चार दिनों तक सुबह में कोहरे की हल्की धुंध होगी और बाद में आसमान साफ रहेगा। इसक साथ ही सर्दी भी सताती रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि रविवार को पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

इधर, जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 2.0 व न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व डालटनगंज के अधिकतम तापमान में 1.0 व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रविवार का तापमान (डिसे. में)

शहर    अधिकतम   न्यूनतम

रांची       25.2      12.0

कांके      23.7      10.6

जमशेदपुर  29.0      15.0

डालटनगंज 27.7      14.9

बोकारो     25.1      14.2

दुमका      28.5      15.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.