Move to Jagran APP

चारा घोटाला में लालू प्रसाद को फंसाया गया, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई : रघुवंश

रांची : चारा घोटाले के आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सिंह से मिलने सीबीआइ कोट

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jan 2018 01:19 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jan 2018 01:19 AM (IST)
चारा घोटाला में लालू प्रसाद को फंसाया गया, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई : रघुवंश
चारा घोटाला में लालू प्रसाद को फंसाया गया, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई : रघुवंश

रांची : चारा घोटाले के आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सिंह से मिलने सीबीआइ कोर्ट परिसर पहुंचे रघुवंश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को फंसाया गया है। इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि राजद का झंडा ऊंचा रहेगा। अदालत से अवमानना नोटिस जारी होने के सवाल पर कहा कि उन्होंने न्यायपालिका या जज पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हमलोग हाई कोर्ट भी गए हैं। आज यहां सीबीआइ जज छुट्टी पर हैं।

loksabha election banner

बिहार के राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि लालू को जानबूझकर सरकार परेशान कर रही है। अब कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। लालू प्रसाद पर भगवान का आशीर्वाद है। बिहार में राजद की सरकार बनेगी। तेजस्वी में राजद का नेतृत्व करने की क्षमता है। लालू प्रसाद के रक्त पुत्र ही नहीं वे विचार पुत्र भी हैं। लोकसभा व विधानसभा का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में राजद लड़ेगी और भाजपा को सफाया करने का कार्य होगा। उन्होंने झारखंड बजट पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि बजट राजघराने व कॉरपोरेट हाउस को फायदा पहुंचाने वाला है। आम जनता व किसान को इससे कोई लाभ नहीं होगा। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि लालू प्रसाद को प्रताड़ित किया जा रहा है। गोपालगंज के पूर्व विधायक रेयाजुल राजू ने बुधवार को आने वाले फैसले के बारे में कहा कि राजद कार्यकर्ताओं को न्यायालय पर भरोसा है। उन्हें इंसाफ मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.