Move to Jagran APP

चारा घोटाला: सुशील मोदी पर बरसे लालू कहा, फूहड़ व्यवहार से गिराया देश व बिहार का मान

सुशील मोदी ने राष्ट्रमंडल सम्मेलन में जितना फूहड़ व्यवहार किया है, उससे देश व बिहार का मान नीचे गिरा है।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 03:38 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 03:38 PM (IST)
चारा घोटाला: सुशील मोदी पर बरसे लालू कहा, फूहड़ व्यवहार से गिराया देश व बिहार का मान
चारा घोटाला: सुशील मोदी पर बरसे लालू कहा, फूहड़ व्यवहार से गिराया देश व बिहार का मान

रांची, जागरण संवाददाता। चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने सीबीआइ के  अलग-अलग दो विशेष कोर्ट में उपस्थित होकर शनिवार को हाजिरी लगाई। कोर्ट से निकलने के बाद लालू प्रसाद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बिहार व केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा। सुशील मोदी पर जमकर बरसे। कहा कि राष्ट्रमंडल सम्मेलन में सुशील मोदी ने अपना चरित्र को भी उजागर कर दिया है। कहा कि सुशील मोदी ने राष्ट्रमंडल सम्मेलन में जितना फूहड़ व्यवहार किया है, उससे देश व बिहार का मान नीचे गिरा है। देश व विदेश से लोग राष्ट्रमंडल में आए हैं और वह अपना आचरण बताने का काम किया। उन्होंने कहा कि संसदीय समितियां आती-जाती है, घूमती है, देखती है, रिव्यू होता है। एजेंडा फिक्स होता है। उसमें हम लोग व अन्य लोगों के विषय में उल्टा-पुल्टा बोला यह निंदनीय है। उन लोग को नेतरहाट, नालंदा घुमाना चाहिए था।

loksabha election banner

भ्रष्टाचार को भी निशाना बनाया

लालू प्रसाद ने भ्रष्टाचार को भी निशाना बनाया। कहा कि केंद्र व बिहार सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। पीएनबी का 11 हजार करोड़ का घोटाला आप सभी लोगों के बीच में है। पैसा गायब कर चला गया और लोग देखते रह गए। उन्होंने कहा कि मोदी बोलते थे कि न खाएंगे न खाने देंगे। यही सब हो रहा है। रक्षा सौदा में भी घोटाला हो रहा है। लालू प्रसाद ने बिहार में महिला आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा-जदयू पर निशाना साधा। कहा कि उन्हीं की सरकार है लागू करें या पास कराएं। बिहार में वही हैं केन्द्र में भी वही हैं। फिर किससे मांग कर रहे हैं।

लालू यादव ने अपने केस से संबंधित बातें भी मीडिया के समक्ष रखी। कहा कि जिस केस में वे हैं उसमें अंडर ट्रायल चल रहा है। यह अंतिम कोर्ट नहीं है। इसके ऊपर हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट भी है। उन्होंने सवाल खड़ा कि भाजपा का वैसा कौन नेता है जो अपना खेत जोतकर खाता-पीता है। सभी लूट कर खा रहे हैं। लालू प्रसाद ने कोर्ट परिसर में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए प्रसाद को महिला व राजद कार्यकर्ताओं के बीच बांटा। इतना ही नहीं एक भिखारीन को बुलाकर उन्होंने सौ रुपये नगद और प्रसाद दिया। कोर्ट परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने कुछ पंपलेट भी बांटे, जिसपर आपके नाम लालूजी का पत्र लिखा था।

दो मामले में पेश हुए लालू, लगाई हाजिरी

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश हुए। इस मामले में सीबीआइ की ओर से गवाही दर्ज होने की तिथि निर्धारित थी, लेकिन सीबीआइ के गवाह नहीं पहुंचे। ऐसे में गवाही टल गई। अदालत ने गवाही की अगली तिथि 19 फरवरी निर्धारित की है। इसके अलावा लालू प्रसाद दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में पेश हुए। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से बहस होगी। लालू प्रसाद के अलावा अन्य आरोपी पूर्व सांसद डॉ आर के राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित अन्य आरोपियों को भी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से लाकर पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें: लालू बोले, बिहार में मिलकर लड़ेंगे उप चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.