Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड में भारी बारिश से तबाही, गढ़वा में भाई-बहन की मौत; पलामू में 7 घंटे में 183 MM वर्षा

पलामू के चैनपुर व सतबरवा प्रखंड के कई आहर व सड़कें आदि टूट गए। वहीं गढ़वा में नाला में नहाने के क्रम में तेज धार में बहने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 10:12 AM (IST)
Weather Update: झारखंड में भारी बारिश से तबाही, गढ़वा में भाई-बहन की मौत; पलामू में 7 घंटे में 183 MM वर्षा
Weather Update: झारखंड में भारी बारिश से तबाही, गढ़वा में भाई-बहन की मौत; पलामू में 7 घंटे में 183 MM वर्षा

रांची, जेएनएन। भारी बारिश से झारखंड के कई जिलों में तबाही मच गई है। पलामू में लगातार सात घंटे के भीतर 182.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। चैनपुर व सतबरवा प्रखंड के कई आहर व सड़कें आदि टूट गए। वहीं गढ़वा में नाला में नहाने के क्रम में तेज धार में बहने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। बाढ़ से जूझ रहे पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में अब भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

loksabha election banner

जिला प्रशासन ने डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी है। वहीं सोमवार को स्कूल बंद रहे। मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड बाढ़ से पूरी तरह जलमग्न हैं। दस गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। आनंदपुर के डुमिरता डैम के ध्वस्त होने से संपु नाला में उफान आ गया है। डैम में सायदा, बांडी, पेटर, ओमड़ा पहाड़ से पानी आता है। डैम टूटने से सीआरपीएफ कैंप की चारदीवारी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

संपु नाला पर बने पुल व जीरो किलोमीटर पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गालूडीह बराज के सात गेट खुल जाने से पूर्वोत्तर क्षेत्र जलमग्न हो गया है। कई गांव बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। कई किसानों की फसल डूब गई है।

  • पलामू में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सात घंटे में हुई 182.6 मिलीमीटर बारिश
  • पश्चिम सिंहभूम में मनोहरपुर से कटे दस गांव, डुमिरता डैम भी ध्वस्त
  • धानापाली समेत कई पुलों के ऊपर से बह रहा पानी, नहीं मिला बहा युवक
  • 36 लाख से हुआ था जीर्णोद्धार, तेज बरसात में टूटा गढ़वा का भूमसोहरी बांध

पलामू पानी-पानी, कई घर ध्‍वस्‍त

पलामू के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के गांवों में बारिश के पानी से कई घर आंशिक व पूरी तरह ध्वस्त हो गए। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदो गांव में बारिश के पानी ने काफी तबाही मचाई है। हुसैनाबाद अनुमंडल के मोहम्मदगंज के उत्तर कोयल भीम बराज में बाढ़ का पानी आने से जलस्तर काफी बढ़ गया है। पानी बढ़ता देख बराज के कुल 40 गेट में 31 गेट के फाटक को उठा दिया गया है। दायीं सिंचाई मुख्य नहर के सभी गेट को बंद रखा गया है।

नदी के निचले भाग के गांव कोल्हुआ, बीरधवर, सहार बिहरा, पंसा, बरडिहा, बिहरा आदि में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव के लोग इससे भयभीत हैं। सोन नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। कोयल नदी में बाढ़ आने से पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हुई है। बारिश से रात दो बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कम गति से रेल परिचालन हुआ।

गढ़वा के डंडई प्रखंड के लवाही में बना भूमसोहरी बांध सोमवार को हुई जोरदार बारिश के कारण टूट गया। बांध का जीर्णोद्धार कार्य लघु सिंचाई विभाग ने इस वर्ष जून माह में लगभग 36 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। लेकिन दो माह बाद ही बांध के टूट जाने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। किसान निराश हो गए हैं।

प. सिंहभूम में कई गांवों का संपर्क कटा

प. सिंहभूम में मनोहरपुर से ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क के धानापाली पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इस कारण धानापाली समेत 10 गांव मनोहरपुर मुख्यालय से कट गए हैं। आवागमन ठप है। बैंक ऑफ इंडिया और ग्रामीण बैंक की आनंदपुर शाखा बंद रही। प्रशासन ने ग्रामीणों से पुलिया पार नहीं करने की हिदायत दी है। उधर, सोनुवा में भी सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सोनुवा गोईलकेरा मुख्य सड़क पर यातायात ठप रहा। रविवार को बाढ़ में बह गए युवक राजू साहू का अबतक पता नहीं चला है। उधर, झाडग़ांव-चांदीपोस पुलिया के ऊपर भी पानी बह रहा है। आसनतलिया के पास पुल का एप्रोच टूटने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.