Move to Jagran APP

मेदिनीनगर में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 6 युवक-युवतियां हिरासत में Palamu News

Flesh Trade in Palamu पुलिस सभी लोगों के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच करेगी। छापेमारी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में लड़के व लड़कियां मिले।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 12:17 PM (IST)
मेदिनीनगर में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 6 युवक-युवतियां हिरासत में Palamu News
मेदिनीनगर में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 6 युवक-युवतियां हिरासत में Palamu News

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Flesh Trade in Palamu पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। शुक्रवार को रेड़मा ओवरब्रिज के पास स्थित एसएस लोक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें तीन लड़कियां व तीन लड़के शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। होटल में देह व्यापार से संबंधित जानकारी पुलिस को मिली थी।

loksabha election banner

इस आधार पर छापेमारी की गई तो कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में लड़के व लड़कियां मिले। इसके बाद टीओपी टू प्रभारी रामजीत ङ्क्षसह ने अपने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता दल बल के साथ होटल पहुंचे और लड़के-लड़कियों व अन्य लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी लोगों के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच करेगी।

'होटल से सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।' -संदीप कुमार गुप्ता, एसडीपीओ, मेदिनीनगर, पलामू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.