Move to Jagran APP

परीक्षा पे चर्चा के लिए रांची से पांच विद्यार्थी दिल्ली के लिए रवाना

परीक्षा पे चर्चा-2020 का आयोजन 20 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। इसमें रांची के पांच छात्र भाग लेने के लिए रांची से शुक्रवार को गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 02:16 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 02:16 AM (IST)
परीक्षा पे चर्चा के लिए रांची से पांच विद्यार्थी दिल्ली के लिए रवाना
परीक्षा पे चर्चा के लिए रांची से पांच विद्यार्थी दिल्ली के लिए रवाना

जागरण संवाददाता, रांची : परीक्षा पे चर्चा-2020 का आयोजन 20 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड से 18 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इसमें रांची से पांच विद्यार्थी हैं। शुक्रवार को सभी पांचों विद्यार्थी रांची रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इनके साथ समग्र शिक्षा के लेखा पदाधिकारी अनिल कुमार दुबे, शिक्षिका श्वेता शर्मा, जेसीइआरटी में प्रतिनियुक्त जयंत कुमार हैं। प्रतिभागियों को नई दिल्ली पहुंचने पर भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भारत सरकार द्वारा की गई है। ये गए हैं दिल्ली

loksabha election banner

परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने के लिए डीएवी हेहल से दो छात्रा 11वीं की अवनी सिंह व नौवीं की जया कुमारी, मनन विद्या से कक्षा 10वीं की छात्रा जाहृन्वी कुमारी, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल से कक्षा नौवीं के छात्र आदित्य घोष व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से कक्षा नौवीं के छात्र राजकुमार शामिल हैं। डीएवी ग्रुप के निदेशक सह डीएवी हेहल के प्राचार्य एमके सिन्हा, मनन विद्या की प्राचार्या जयालक्षमी एस. सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की प्राचार्या समिता सिन्हा एवं सरस्वती विद्या मंदिर की प्राचार्या एवं उप प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। इन चयनित विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। बच्चों के इस तरह के होंगे सवाल

- प्रतियोगिता परीक्षाओं के नाम पर हमारा स्ट्रेस लेवल हाई हो जाता है। इसे कम करने के क्या उपाय हैं?

- 11वीं के सिलेबस के कुछ पार्ट को 9वीं व 10वीं में कर देने से 11वीं में सब कुछ नया नहीं लगेगा।

- क्यों न 12 महीने में 12 एग्जम हो ताकि बच्चे हर एग्जाम को सीरियसली ले।

- एग्जाम में कंपीटिशन की भावना रखनी चाहिए या इग्नोर करना चाहिए?

- सरकारी स्कूलों के डेवलेपमेंट में करप्शन क्यों है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.