गर्मियों में फिश पेडिक्योर बना लोगों की पसंद
पैडीक्योर में गारा रूफा, डॉक्टर फिश और कार्प मछलियों का होता है इस्तेमाल, एक तरह का ट्रीटमेंट है, जिसमें पैरों के डेड स्कीन को हटाया जाता है।
जागरण संवाददाता, राची : आजकल हाथ-पैरों को भी खूबसूरत बनाने का काम हो रहा है। जिनको मेनीक्योर और पेडीक्योर कहते हैं। पेडीक्योर पैरों को स्वस्थ व सुंदर रखने का पुराना तरीका है जो आजकल काफी चलन में आ गया है। पेडीक्योर में भी फिश पेडीक्योर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि इससे पैर सुंदर और स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
इन मछलियों का होता है इस्तेमाल : इस पैडीक्योर में गारा रूफा, डॉक्टर फिश और कार्प नाम की मछलियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन मछलियों के दात नहीं होते। यह थैरेपी एक तरह का ट्रीटमेंट है, जिसमें पैरों के डेड स्कीन को हटाया जाता है।
कैसे होती है फिश पैडीक्योर थैरेपी : एक बॉक्स में लगभग 100-150 मछलियों को डाला जाता है। जब कोई पैर मछली से भरे इस बॉक्स के अंदर जाता है तो मछलिया डेड स्कीन खाना शुरू कर देती है। इस प्रोसेस के बाद पैर साफ, चिकने और मुलायम हो जाते हैं।
कहां उपलब्ध है यह सुविधा : शहर के कई पार्लर व मॉल में यह सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध है। सर्कुलर रोड से लेकर हिनू तक में कई मॉल में फिश पेडीक्योर किया जाता है और इसका फायदा शहर के लोग जम कर उठा रहे हैं।
खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये
आधे घटे के लिए 150 से लेकर 200 रूपये खर्च करने होंगे फिश स्पा से लाभ
1. यह फुट स्पा पैरों से डेड स्किन हटा कर उनको चमकदार बनाता है। मछलिया पैर से बैक्टीरिया और डेड स्किन खा जाती हैं, जिससे पैरों की त्वचा पहले से काफी सुंदर हो जाती है।
2. फिश स्पा के फायदों में एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह न केवल पैरों को मुलायम बनाता है, बल्कि खुजली और दाग-धब्बों को भी दूर करता है।
3. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाती है। इससे त्वचा पर काफी फर्क पड़ता है तथा पैर का रंग-रूप भी बेहतरीन हो जाता है।
फिश पेडिक्योर के बाद सनस्क्त्रीन का इस्तेमाल जरूरी : शहर के लोग मैनीक्योर व पेडीक्योर की तरफ भी ध्यान दे रहे हैं। गर्मियों में पेडीक्योर में भी फिश पेडीक्योर बहुत पसंद की जा रही है इसमें कोई केमिकल का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता बस पैरों को साफ करने के लिए मछलियों का इस्तेमाल किया जाता है। बस इस तरफ ध्यान देना चाहिए की इसे करवाने के बाद अपने पैरों पर सनस्क्त्रीन जरूर लगा लें। विशाल, पार्लर प्रबंधक।