Move to Jagran APP

Black Money: आय से अधिक संपत्ति मामले में अग्निशमन पदाधिकारी को झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

Jharkhand Officer Black Money लोकायुक्त के आदेश पर एसीबी में दर्ज प्राथमिकी को अग्निशमन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने हाई कोर्ट में दी थी चुनौती। लोकायुक्त के आदेश पर हुई प्रारंभिक जांच में सुरेश प्रसाद के पास मिली थी आय से 66 प्रतिशत अधिक की संपत्ति।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 10:38 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 10:38 PM (IST)
Black Money: आय से अधिक संपत्ति मामले में अग्निशमन पदाधिकारी को झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
Jharkhand Black Money: आय से अधिक संपत्ति मामले में अग्निशमन पदाधिकारी को झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

रांची, राज्य ब्यूरो। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपित रहे झारखंड के पूर्व राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद (अब सेवानिवृत्त) की याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। उन्होंने लोकायुक्त के आदेश पर झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज प्राथमिकी को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जहां उन्हें राहत नहीं मिली है। सुरेश प्रसाद के खिलाफ वर्ष 2012 में लोकायुक्त के यहां शिकायत हुई थी। करीब पांच साल के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय सह निगरानी विभाग की अनुमति मिलने के बाद एसीबी ने प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। इसके बाद एसीबी ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि सुरेश प्रसाद, इनकी पत्नी उर्मिला देवी और बच्चों के नाम पर रांची के अलावा बिहार के नालंदा और पटना में जो संपत्ति मिली, उसका बाजार वैल्यू करोड़ों में था।जांच में यह बात सामने आई थी कि प्रसाद ने वैध आय से 53,11,509 रुपये अधिक अर्जित की थी, जो आय से 66 प्रतिशत अधिक थी। सुरेश प्रसाद के खिलाफ लोकायुक्त के यहां बहुजन समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वैद्यनाथ ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच संबंधित रिपोर्ट मिलने के बाद ही लोकायुक्त ने एसीबी को सुरेश प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे का अनुसंधान करने का आदेश दिया था, जिसके बाद एसीबी ने मंत्रिमंडल सचिवालय सह निगरानी विभाग से अनुमति लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी।

loksabha election banner

रांची में किसके नाम से कौन सी संपत्ति

  • रांची के सदर थाना क्षेत्र के मौजा हुम्बई, थाना नंबर 167 में पत्नी उर्मिला देवी के नाम से 20 डिसमिल जमीन।
  • रांची के सदर थाना क्षेत्र के मौजा मेसरा, थाना नंबर 169 में पत्नी उर्मिला देवी के नाम से 28 डिसमिल जमीन।
  • रांची के पुरानी जेल रोड स्थित सिकता अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 3/बी, पत्नी उर्मिला देवी के नाम से।
  • रांची के गोस्नर कॉलेज के सामने सिटी सेंटर में रांची कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर प्रा.लि. से उर्मिला देवी के नाम पर दुकान संख्या 30, लोअर ग्राउंड फ्लोर पर।
  • रांची के बहु बाजार स्थित रिलायंस फ्रेश वाले मार्केट कांप्लेक्स में सुरेश प्रसाद ने बेटे के नाम ग्राउंड फ्लोर पर दुकान संख्या 03 में कुल एरिया 488 वर्गफीट छोटानागपुर डायेसीसन ट्रस्ट एसो. से लीज पर लिया।
  • फिर रांची के ही बहुबाजार स्थित रिलायंस फ्रेश वाले मार्केट कंप्लेक्स में दुकान संख्या एफएस-4, कुल एरिया 468 वर्गफीट लीज पर लिया।
  • सहारा गृह निर्माण स्वाबलंबी गृह निर्माण समिति लिमिटेड रांची में प्लाट नंबर 503 उर्मिला देवी के नाम पर लिया गया।

बिहार में कहां है संपत्ति

  • नालंदा के इस्लामपुर, राणा प्रताप नगर में सुरेश प्रसाद ने पत्नी उर्मिला देवी के नाम से 06 डिसमिल जमीन ली। उक्त जमीन पर निर्मित मकान का वैल्यू 24 लाख रुपये आंकी गई है।
  • पटना में गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के मौजा चितकोहरा में उर्मिला देवी के नाम से 1000-1000 वर्गफीट में दो मंजिला मकान।
  • बिहार पुलिस कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, फुलवारी शरीफ में सोसायटी का प्लाट संख्या 47(ए) सुरेश प्रसाद के नाम से लिया गया।
  • नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा में 08 डिसमिल जमीन उर्मिला देवी के नाम पर लिया गया

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.