Fire in Ranchi: ओरमांझी में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग
Fire in Ranchi. ओरमांझी बिरसा जू के पास बीएसएनएल के मोबाइल टावर में रात एक बजे के करीब भीषण आग लग गई। जिसे कड़ी मशक्कत से तीन घंटे बाद बुझाया गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 07:40 AM (IST)
रांची, जासं। राजधानी के ओरमांझी स्थित बिरसा जू के पास स्थित एक मोबाइल टावर में भीषण आग लग गयी। घटना शुक्रवार देर रात की है। अगलगी के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा टावर और तकनीकी उपकरण धू-धू कर जलते रहे।
खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया जा सका था। बताया गया है कि यह मोबाइल सेवा प्रदाता टावर बीएसएनएल का है। देर से पहुंची दमकल के कारण आग बुझाने में करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। टावर में लगी आग से नुकसान का अब तक पता नहीं चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें